जब एक प्रेमी ने दूल्हे और दुल्हन को खत्म करने के लिए रची 'आतंकी साजिश', डेढ किलो बम से उड़ा दिया ससुराल, दूल्हे की मौत
Last Updated:
chhattisgarh trending news: छत्तीसगढ़ कवर्धा जिले के रेंगाखार थानाक्षेत्र के ग्राम चमारी में हुए होम थियेटर ब्लास्ट मामले का खुलासा हो गया है. पूरे घटनाक्रम का मास्टर माइंड दुल्हन का प्रेमी ही निकला, जिसने प्रेमिका की शादी होने से खफा था. दूल्हे और दुल्हन को मारने के इरादे से ही उसने डेढ़ किलो विस्फोटक का इस्तेमाल कर घटना को अंजाम दिया था. इस घटनाक्रम में वह अकेले ही था, जिसने बम तैयार किया था.
कवर्धा की दुल्हन भी आरोपी से प्रेम करती थी, लेकिन वह भागकर शादी करना नहीं चाह रही थी, लेकिन प्रेमी शादीशुदा होने व बच्चे का पिता होने के चलते दूसरी पत्नी बनाकर रखना चाहता था. आरोपी का नाम सरजू मरकाम है, जो की मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के अंतर्गत ग्राम छपला मंडई का रहने वाला है. एसपी ने इस मामले को सुलझाने वाले पुलिस टीम को 10 हजार इनाम देने की घोषणा की है.
पुलिस ने होम थियेटर ब्लास्ट की अनसुलझी पहले सुलझा ली है. असंभव सा नजर आने वाला केस 30 घंटे के भीतर पटाक्षेप हो गया है. पुलिस के घेरे में नजर आने वाला आरोपी दुल्हन का प्रेमी है. एसपी डॉलाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपी व दुल्हन दोनों का साल 2020 से प्रेम-संबंध रहा है.
Advertisement
दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन लड़का शादीशुदा था,उसके दो बच्चे थे. बावजूद इसके वह उसे भगाकर ले जाना चाहता था, लेकिन लड़की इसके लिए तैयार नहीं थी. वह घर वालों की मर्जी से ही शादी करना चाहता थी. इस बीच लड़की की शादी दूसरे जगह तय हो गई, जिसके बाद प्रेमी ने पूरी साजिश रची थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
घटना को लेकर पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी ने 30 मार्च को ही पूरी घटना को अंजाम देने की योजना बना ली थी. उससे विश्वास हो गया कि लड़की की शादी हो गई है. अब वह उसकी नहीं हो सकती है. इसलिए उसने प्रेमिका व उसके पति को मारने की गहरी साजिश रची. इसलिए उसने अमोनियम नाइट्रेट, पेट्रोल और सुतली बम से बारूद एकत्र कर करीब डेढ़ किलो का बम तैयार किया.
उसे होम थियेटर में खुद सेट किया. फिर लड़के घर रिसेप्शन के दिन खुद ही गिफ्ट देने गया था. आरोपी पहले भी गिट्टी खदान में काम कर चुका है साथ ही इलेक्ट्रानिक सामानों का जानकार है. उसकी बालाघाट में दुकान होने की जानकारी भी मिली है.
Advertisement
03 अप्रैल को विस्फोट की ये दुखत घटना सामने आई थी, जिसमें प्रेमी के सनक का शिकार दूल्हे के अलावा उसका भाई व परिवार के लोग,दोस्त लोग हुए. जिसमें दो मासूम लोग, जिनका इससे को कोई संबंध नहीं था. उन्होंने अपनी जान गंवाई है. प्रेमिका की किस्मत अच्छी थी कि वह बच गई. आरोपी अपने उद्देश्य में कामयाब नहीं हो सका. अब सलाखों के पीछे जाकर अपने गुनाहों व किए पर आंसू बहाएगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।