छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों का रिजल्ट, रायपुर में BJP की जीत, भूपेश बघेल हारे, इतने सीट पर जीती कांग्रेस
Edited by:
Agency:News18 Chhattisgarh
Last Updated:
Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब सामने आ गए हैं. छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 11 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की. सिर्फ एक सीट कांग्रेस के खाते में आई. 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार पार्टी के हाथ से बस्तर सीट भी फिसल गई. इस सीट से विधायक और पूर्व मंत्री कवासी लखमा हार गए. तो वहीं राजनांदगांव सीट से 44 हजार से ज्यादा वोटों से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हारे हैं. सिर्फ कोरबा ही ऐसी सीट रही तो कांग्रेस के खाते में आई. यहां ज्योत्सना महंत ने बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय को 43 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है.
बीजेपी को रायपुर सीट से सबसे बड़ी जीत हासिल हुई है. यहां मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को 5 लाख से ज्यादा वोटों से हराया. सबसे कम मार्जिन से कांकेर सीट से बीजेपी के भोजराज नाग जीते हैं. उन्होंने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को 1884 वोटों से हराया. इस बार हर सीट पर बीजेपी का वोट शेयर करीब 1 फीसदी बढ़ा है.
रायपुर सीट पर बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है. इस सीट पर बीजेपी का ही दबदबा रहा है. 1996 से लगातार बीजेपी यहां से जीत दर्ज करती आ रही है. 2024 के लोकसभा चुनाव में साय कैबिनेट के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जीत का रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने कांग्रेस के विकास उपाध्याय को बड़ी मार्जिन से हराया है.
Advertisement
बीजेपी ने एक बार फिर बस्तर सीट को कांग्रेस के हाथ से छीन लिया है. यहां से बीजेपी के महेश कश्यप ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री कवासी लखमा को हराया है. बता दें कि 1952 से लेकर अब तक बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने यहां से 6-6 जीत हासिल की है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
दुर्ग सीट को एक वक्त पर कांग्रेस की पारंपरिक सीट माना जाता था. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के विजय बघेल ने अपनी जीत को दोहराया है. उन्होंने कांग्रेस के राजेंद्र साहू को 4 लाख से ज्यादा वोटों से हराया. इस सीट पर अब तक बीजेपी ने 7 और कांग्रेस ने 10 बार चुनाव जीता है.
जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट में इस बार बीजेपी की कमलेश जांगड़े ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिव डहरिया को हराया है. करीब 60 हजार वोटों से इस सीट से बीजेपी कैंडिडेट की जीत हुई है.
Advertisement
कांकेर लोकसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जीत का मार्जिन काफी कम रहा. इस सीट से बीजेपी के भोजराम नाग ने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को सिर्फ 1884 वोटों से हराया है.
महासमुंद लोकसभा सीट से पहली बार महिला सांसद बनी हैं. यहां से बीजेपी की रूपकुमारी चौधरी ने प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस कैंडिडेट ताम्रध्वज साहू को 45 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है.
रायगढ़ सीट सीट पर बीजेपी का दबदबा रहा है. इस लोकसभा सीट पर 1999 से 2014 तक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार सांसद रहे. डिप्टी सीएम ओपी चौधरी भी इसी सीट से जुड़े हैं. इस बार के चुनाव में बीजेपी के राधेश्याम राठिया ने 240391 वोटों कांग्रेस की मेनका सिंह को हराया है.
Advertisement
राजनांदगांव लोकसभा सीट से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हार का सामना करना पड़ा है. बीजेपी प्रत्याशी और सांसद संतोष पांडेय ने 44 हजार से ज्यादा वोटों से उन्हें हराया.
कांग्रेस सिर्फ कोरबा लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रही. इस सीट पर 'दीदी' vs 'भाभी' की खूब चर्चा थी. नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की पत्नी ज्योत्सना महंत ने बीजेपी की कद्दावर महिला लीडर सरोड पांडेय को 43 हजार से ज्यादा वोटों से हराया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।