प्राइवेट पार्ट काटकर फुटबॉलर के कत्ल की वजह क्या थी, रेप या सेक्स संबंध?
Agency:News18Hindi
Last Updated:
हत्या के आरोपी ने कहा कि फुटबॉल खिलाड़ी उसकी बीवी के साथ बलात्कार की कोशिश कर रहा था. दूसरी तरफ, मकतूल फुटबॉलर ने मारे जाने से पहले दोस्तों को वॉट्सएप के ज़रिये तस्वीरें भेजी थीं जिनमें वह आरोपी की बीवी के साथ बिस्तर पर था.
ब्राज़ील के साओ पाउलो फुटबॉल क्लब में मिडफील्डर के तौर पर डेनियल कोरिया खेलता था जिसे कुछ वक्त से साओ बेन्टो क्लब को सौंप दिया गया था. 24 वर्षीय डेनियल खुशमिज़ाज और फ्लर्ट करने वाला लड़का था. एडिसन और उसकी बीवी क्रिस्टियाना के साथ डेनियल के अच्छे संबंध थे. इसी महीने यानी शुरुआती नवंबर में एडिसन और क्रिस्टियाना की बेटी अलाना की सालगिरह की पार्टी थी जिसमें डेनियल को बुलाया गया था.
एडिसन को यही पता था कि डेनियल फैमिली फ्रेंड है लेकिन क्रिस्टियाना के साथ डेनियल के बर्ताव को लेकर उसे कोई भनक नहीं थी. देर रात तक पार्टी चला, हंगामा होता रहा और सब मस्ती करते रहे. ब्राज़ील के कूर्टिबा के सैन जोस इलाके के घर में चल रही पार्टी में एडिसन अपने दोस्तों और मेहमानों के साथ काफी बिज़ी रहा. आधी रात के बाद एडिसन जब अपने कुछ दोस्तों के साथ अपने कमरे की तरफ गया तो एक दोस्त उसके साथ आया और कुछ दोस्त कुछ कदम पीछे ही रुक गए.
Advertisement
एडिसन ने जैसे ही कमरा का दरवाज़ा ज़रा सा खोला तो उसने देखा कि बिस्तर पर डेनियल और क्रिस्टियाना साथ थे. कुछ सेकंड्स ये मंज़र देखने और कुछ सोचने के बाद एडिसन ने अपने दोस्तों को पुकारा और ज़ोरदार हंगामा करते हुए कमरे में दाखिल हो गया. आव देखा न ताव और एडिसन ने डेनियल को पीटना शुरू कर दिया. एडिसन ने शोर मचाकर सबसे कहा कि डेनियल उसकी बीवी का रेप करने की कोशिश कर रहा था और क्रिस्टियाना मदद के लिए पुकार रही थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
नीम नशे की हालत में एडिसन के साथियों ने भी डेनियल को पीटना शुरू कर दिया. ज़ोरदार हंगामे के बीच एडिसन के कहने पर सारे दोस्त डेनियल को उठाकर कमरे से बाहर ले गए. फिर डेनियल को कार में डाला गया और कुछ दूर एक जंगलनुमा सुनसान जगह पर ले जाया गया. यह रास्ता तय करते हुए कार में बेहद क्रोधित एडिसन ने अपने दोस्तों को राज़ी कर लिया कि डेनियल को खतरनाक सज़ा देते हुए उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया जाएगा.
एडिसन के सभी दोस्त यह सज़ा देने पर राज़ी हो गए और एक माकूल जगह देखकर कार को रोका गया. बेहद मारपीट के कारण डेनियल तकरीबन बेहोश हो चुका था. कार रोकने के बाद भी जिसके हाथ में जो चीज़ आई, उससे डेनियल को पीटा जाता रहा. एडिसन के साथ मिलकर उसके तीन-चार दोस्तों ने डेनियल के प्राइवेट पार्ट को एक धारदार हथियार से काटा. इसी बीच, डेनियल के फोन पर एडिसन की नज़र पड़ी तो उसने देखा कि कुछ देर पहले डेनियल ने वॉट्सएप के ज़रिये कुछ तस्वीरें दोस्तों को भेजी थीं जिनमें वह और क्रिस्टियाना बिस्तर पर थे. क्रिस्टियाना आराम से लेटी दिख रही थी और डेनियल ने मज़ाकिया चेहरा बनाकर सेल्फी खींची थी.
Advertisement
इन तस्वीरों का कैप्शन डेनियल ने लिखा था 'मैं बर्थडे गर्ल की मां को खाने जा रहा हूं... जबकि उसका बाप इसी घर में है.' डेनियल के फोन में ये सब देखकर एडिसन का पारा और चढ़ गया और तुरंत कार में से एक धारदार हथियार निकाला और डेनियल का गला रेत दिया. एडिसन के इस हमले से उसके तमाम दोस्त हैरत में आ गए और अलग हो गए. एडिसन ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए दोस्तों से मदद मांगी तो सबने कहा कि प्राइवेट पार्ट काटने तक की सज़ा देना ठीक था, लेकिन हत्या में वो शामिल नहीं होना चाहते थे.
दोस्तों के अलग हो जाने के बाद एडिसन ने अकेले ही डेनियल की लाश पर गुस्से में और हमले भी किए और फिर लाश को पास की झाड़ियों में फेंक दिया. करीब-करीब एक हफ्ते बाद डेनियल की मौत के बारे में पता चला और जांच शुरू हुई. ब्राज़ील पुलिस की अब तक की जांच में यह कहानी सामने आई है और पुलिस एडिसन, क्रिस्टियाना, अलाना और एडिसन के कुछ दोस्तों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है.