Electric Bus in Delhi: दिल्ली में पहली बार कब दौड़ी थी इलेक्ट्रिक बस, जानें इसकी खासियत
Last Updated:
देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ती प्रदूषण की समस्या को देखते हुए 0% पॉल्यूशन वाली इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है. आज के समय में दिल्ली में लगभग हजारों इलेक्ट्रिक बसें चलाईं जा रही हैं. क्या आप जानते हैं, दिल्ली में सबसे पहले इलेक्ट्रिक बसें कब दौड़ी थी. आइए इसके बारे में जानते हैं. (रिपोर्टः अभिषेक तिवारी)
दिल्ली सरकार के डाटा के मुताबिक, दिल्ली में फरवरी 2024 तक कुल 1,650 इलेक्ट्रिक बसें मौजूद हैं. जो भारत के सभी राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं. यहां वैश्विक स्तर पर दिल्ली तीसरे स्थान पर है.
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक बस चलाने का निर्णय लिया था. दिल्ली में 17 जनवरी साल 2022 में आईपी डिपो से पहली बार दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बस दौड़ी थी.
Advertisement
दिल्ली सरकार ने दिसंबर 2025 तक 2940 नई इलेक्ट्रिक बसों को क्लस्टर बेड़े में शामिल करने का टेंडर दे रखा है. इस बारे में दिल्ली परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने राजधानी की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें लाने की तैयारी कर रही कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की और ई-बसों की आपूर्ति में तेजी से लाने के निर्देश दिए है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google