Advertisement
होमफोटोएजुकेशन
दिल्ली यूनिवर्सिटी जून में शुरू करेगी CSAS पोर्टल, दाखिले में क्या है इसका रोल

CUET Admission 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी जून के पहले हफ्ते में शुरू करेगी CSAS पोर्टल, दाखिले में क्या है इसका रोल

Edited by:
Last Updated:

CUET Admission 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी के सभी यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश इस पोर्टल के माध्यम से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- अंडर-ग्रेजुएट 2023 के आधार पर किया जाएगा. DU में दाखिला लेने के बाद, cuet देने के बाद CSAS के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है.

1/7
CUET Admission 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी में CUET 2023 के जरिए दाखिला मिलेगा. इसके लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के लिए पोर्टल जून के पहले हफ्ते में शुरू किया जाएगा. कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम प्रक्रिया, CUET 2023 UG Result से पहले शुरू की जाएगी. सीयूईटी परिणाम जून 2023 के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा.
2/7
जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल्स से सीयूईटी परिणाम 2023 की जांच कर सकेंगे. उम्मीदवार सीयूईटी 2023 के परिणाम में अपनी रैंक, योग्यता की स्थिति और प्रत्येक विषय के नंबर जांच सकेंगे.
3/7
दिल्ली यूनिवर्सिटी के सभी यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश इस पोर्टल के माध्यम से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- अंडर-ग्रेजुएट 2023 के आधार पर किया जाएगा. दिल्ली विश्वविद्यालय की कॉमन सीट आवंटन प्रणाली 2023 (Common Seat Allocation System 2023) को तीन चरणों में विभाजित किया गया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/7
PHASE I: दिल्ली यूनिवर्सिटी (UNIVERSITY OF DELHI) के लिए अप्लाई करना. PHASE II: कोर्स और कॉलेज के लिए प्रिफ्रेंस भरना. PHASE III: एलोकेशन-कम-एडमिशन (ALLOCATION-CUM-ADMISSION). CSAS एप्लीकेशन फीस नॉन रिफंडऐबल होती है. UR/OBC-NCL/EWS कैटेगिरी के लिए ये फीस 250 रुपए है. SC/ST/PwBD के लिए 100 रुपए फीस है.
5/7
डीयू सीएसएएस (DU CSAS) के माध्यम से डीयू 2023 पंजीकरण के लिए आवेदन के लिए, उम्मीदवारों को दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल पर जाना होगा. सीयूईटी आवेदन संख्या और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करना होगा. आवेदकों को शैक्षणिक और व्यक्तिगत डिटेल दर्ज करनी होगी.
6/7
सीयूईटी 2023 में प्राप्त अंकों के आधार पर सीट आवंटन किया जाता है. न्यूनतम सीयूईटी कटऑफ 2023 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को डीयू 2023 पंजीकरण के लिए योग्य माना जाएगा. सीयूईटी 2023 परीक्षा यूजी पाठ्यक्रमों के लिए 21 से 31 मई तक हुई. और सीयूईटी पीजी के लिए परीक्षा 5 से 12 जून तक आयोजित होगी.
7/7
सीयूईटी परीक्षा में उपस्थित होने वाले आवेदकों को डीयू में प्रवेश के लिए csas भरना होगा. इसके बाद तीन चरणों और दो स्पॉट राउंड में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसके आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी. दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी प्रवेश के लिए, डीयू सीयूईटी परिणाम 2023 देखेगा.