Advertisement
होमफोटोमनोरंजनबॉलीवुड
फ्लॉप फिल्म से किया डेब्यू, माधुरी दीक्षित-तबू,-करिश्मा कपूर संग किया काम

फ्लॉप फिल्म से किया डेब्यू, माधुरी दीक्षित-तबू,-करिश्मा कपूर संग किया काम, 28 साल के करियर में भी नहीं जमा सिक्का

Written by:
Last Updated:

फिल्मी बैकग्राउंड से आया वो एक्टर जिसने करियर की शुरुआत आज की टॉप एक्ट्रेस तबू के साथ की थी. डेब्यू फिल्म ही एक्टर की फ्लॉप साबित हुई. हालांकि आज करियर के 28 साल बाद भी वह एक्टिंग की दुनिया में अपना सिक्का नहीं जमा पाए हैं. माधुरी दीक्षित जैसी टॉप एक्ट्रेस भी इस हीरो का करियर नहीं बचा पाई थीं.

1/7
नई दिल्ली. भाई सुपरस्टार, लेकिन फिर भी एक्टिंग की दुनिया में इस एक्टर को वो मुकाम नहीं मिल पाया जिसके ये हकदार थे. अपने करियर में माधुरी दीक्षित, तबू और करिश्मा कपूर संग भी इस एक्टर ने फिल्मों में काम किया. लेकिन हिस्से में ज्यादातर फ्लॉप फिल्में ही आईं. अब ओटीटी पर इस एक्टर के करियर में नया उछाल आया है.
2/7
साल 1995 में तबू के साथ फिल्म 'प्रेम' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले वो एक्टर हैं अनिल कपूर के भाई संजय कपूर. एक्टर की पहली फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि आज भी वह एक्टिंग की दुनिया में जड़े जमाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं.
3/7
साल 2003 संजय कपूर के करियर के लिए नया समय लेकर आया. इस साल वह माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म 'राजा' में नजर आए थे. ये फिल्म हिट साबित हुई थी. इस फिल्म के बाद उन्हें रातोंरात स्टारडम भी मिल गया था. लेकिन माधुरी भी एक्टर का करियर नहीं बचा पाई थीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/7
इस फिल्म के बाद संजय कपूर की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई थी कि लोग उन्हें पसंद करने लगे थे. फिल्म के रिलीज होने के बाद एक बार वह अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर गए थे जहां लोगों ने उन्हें बुरी तरह घेर लिया था, लेकिन ऐसा स्टारडम पाने के बाद भी एक्टर अपना सिक्का नहीं जमा पाए थे.
5/7
कई फ्लॉप फिल्मों का हिस्सा बनने के बाद एक्टर की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने घर चलाने के लिए एक्टिंग की बजाय प्रोड्क्शन में भी हाथ आजमाया. 2015 में उन्होंने् फिल्म 'तेवर' प्रोड्यूस की.इस फिल्म में उनके भतीजे अर्जुन कपूर नजर आए थे.
6/7
संजय कपूर ने अपने करियर में 90 के दशक में हर बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम किया. इसमें तबू, करिश्मा कपूर, माधुरी दीक्षित जैसी कई स्टार्स शामिल हैं. लेकिन एक वक्त के बाद बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में देकर उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी.
7/7
अब वह ओटीटी पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. आज यानी शुक्रवार को रिलीज हुई वेब सीरीज 'मर्डर मुबारक' जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान, विजय वर्मा, डिंपल कपाड़िया, करिश्मा कपूर के अलावा संजय कपूर भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।