होमफोटोमनोरंजनहॉलीवुड
क्या कहानी है इन फिल्मों की, जो Oscar जूरी देना चाहती है इन्हें Best Film Award?
क्या कहानी है इन फिल्मों की, जो Oscar जूरी देना चाहती है इन्हें Best Film Award?
Agency:News18Hindi
Last Updated:
इस साल ऑस्कर की बेस्ट फिल्म की रेस में दौड़ रही हैं ये फिल्में, जानिए इन फिल्मों की कहानी.
दुनियाभर के फिल्म प्रशंसकों को जिस फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी का इंतज़ार रहता है, वो है ऑस्कर. अकादमी अवॉर्ड हॉलीवुड की जानी मानी ज्यूरी द्वारा दिए जाने वाले सालाना अवॉर्ड हैं और इसे फिल्मी दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड माना जाता है. इस बार 91वें ऑस्कर अवॉर्ड के नॉमिनेशन की घोषणा हो चुकी है. जिन फिल्मों को चुना गया है उनमें क्या खास है ये हम आपको बता रहे हैं.
ब्लैक पैंथर – ये दुनिया की पहली सुपरहीरो फिल्म है, जिसे ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया है. बैटमैन, सुपरमैन जैसे सुपरहीरोज़ की फिल्मों को आजतक कॉमिक फिल्म कह कर खारिज कर दिया जाता था, लेकिन ब्लैक पैंथर के साथ सुपरहीरो फिल्मों के लिए ऑस्कर की राह खुल गई है. इससे पहले इन फिल्मों को सिर्फ स्पेशल इफेक्ट के लिए याद किया जाता था. ब्लैक पैंथर की कहानी मार्वल के पहले ‘ब्लैक’ एवेंजर की कहानी है. वकांडा नाम की काल्पनिक जगह पर रहने वाला ये हीरो एक स्पेशल सूट पहन कर दुनिया की रक्षा करता है. ब्लैक पैंथर, इस अफ्रीकी सुपरहीरो के उदय की कहानी है जहां वकांडा की गद्दी के लिए दो भाई एक दूसरे से लड़ते हैं और पूरा वंकाडा दो हिस्सों में बंट जाता है. निर्देशक रायन कूगलर की इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं शाडविक बोसमैन और माइकल बी जॉर्डन.
Advertisement
ब्लैक क्लैंसमैन – 70 के दशक पर आधारित ये कहानी अमेरिकी नस्लभेद को खोल कर सामने रख देती है. एक अश्वेत पुलिस ऑफिसर को जब उसके साथी स्वीकार नहीं करते, तो वो खुद को एक जासूस के रुप में स्थापित कर लेता है और शहर के एक बड़े गैंग कू कल्क्स क्लैन का सफाया करता है. जॉन डेविड वॉशिंगटन इस फिल्म के मुख्य अभिनेता है और उन्होंने इस फिल्म में बेहतरीन काम किया है. इस फिल्म को दुनिया भर में सराहा गया है और इसका कारण है फिल्म में अश्वेतों के साथ किए जाने वाले भेदभाव का ज़मीनी सच दिखाया जाना.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
बोहेमियन रैह्पसोडी – ब्रिटिश रॉक बैंड ‘क्वीन’ की ज़िंदगी पर बनी इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज़ के साथ ही इस फिल्म को ऑस्कर का दावेदार माना जा रहा था. क्वीन बैंड के गाने ‘We will Rock You’ के लिए दुनियाभर में उन्हें जाना जाता है. ये फिल्म क्वीन बैंड के लीड सिंगर फ्रेडी मर्करी की ज़िंदगी के ईर्द गिर्द घूमती है. 50 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 800 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया और इस फिल्म के अभिनेता रामी मालेक को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए चुना गया है.
द फेवरेट – ब्रिटेन के शाही राज परिवार के अंदर किस तरह दो महिलाएं अपने आपसी संबंधों को छिपाती हैं और कैसे सत्त का खेल कुछ ही हाथों में रहता है, इस फिल्म में खूबसूरती से दिखता है. महिला समलैंगिक संबंधों के आस पास बुनती सत्ता की कहानी को दिखाता है. फिल्म में रानी का किरदार निभाने वाली ओलिविया कोलमैन को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए चुना गया है.
Advertisement
ग्रीन बुक – एक श्वेत अमेरिकी बांउसर को कुछ समय के लिए एक अश्वेत पियानो वादक का ड्राइवर बनने का मौका मिलता है. दोनों एक साथ एक लंबी यात्रा करते हैं, क्योंकि पियानो वादक को अपने कंसर्ट के लिए एक ड्राइवर की जरूरत होती है. इस दौरान इन दोनों के बीच घटी घटनाओं का संकलन है ‘ग्रीन बुक’. अश्वेत होने का दर्द क्या होता है ये ‘गोरे’ टोनी को समझ आता है और दुनियाभर में प्रसिद्ध हो कर भी अकेला पड़ चुका डॉन एक दोस्त हासिल करता है. फिल्म के अभिनेता विग्गो मॉर्टेसन को भी ऑस्कर की सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर चुना गया है.
रोमा – नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस मेक्सिकन फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों का प्यार मिला है. अल्फांसो कुआरोन वैसे तो हैरी पॉटर भाग 3 का निर्देशन कर चुके हैं, लेकिन उनकी फिल्मों को मानवीय संवेदनाओं की गहराई के लिए जाना जाता है. राजनीतिक असहिष्णुता और छात्र विद्रोह के बीच एक परिवार की कहानी को कहती इस फिल्म को निर्देशक अपने बचपन की कहानी मानते हैं. ब्लैक एंड व्हाइट में फिल्माई गई ये फिल्म आपको पुरानी फिल्मों की याद दिलाती है.
ए स्टार इज़ बॉर्न – अगर आपने बॉलीवुड की फिल्म ‘आशिकी 2’ देखी है तो आपने ये फिल्म भी देखी है. एक शराबी गायक अपनी शिक्षा एक लड़की को देता है और इसी दौरान उसे लड़की से प्यार हो जाता है. शराब की लत और प्यार का पागलपन मिल कर जो करते हैं वही इस फिल्म की कहानी है. साल 1937 में पहली बार पर्दे पर इस प्लॉट को लेकर फिल्म बनी थी और बॉलीवुड में ‘आशिकी 2’ के बाद फिर से इसका रीमेक हुआ है. इस रीमेक के लिए ब्रेडली कूपर और जानी मानी पॉप सिंगर लेडी गागा ने इस फिल्म में काम किया है और लेडी गागा को सर्वश्रेष्ठ अदाकारा के लिए चुना भी गया है.
Advertisement
वाइस – जैसे हाल ही में भारत में ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ आई थी, वैसे ही अमेरिका के उप राष्ट्रपति डिक चेनी के कार्यकाल पर बनी फिल्म है वाइस. जॉर्ज बुश के कार्यकाल में डिक चेनी उप राष्ट्रपति थे और उन्हें अब तक का सबसे मज़बूत उप राष्ट्रपति माना जाता है. बॉलीवुड फिल्म एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर की ही तरह इस फिल्म में भी एक सूत्रधार है जो कहानी को कहता रहता है. इस फिल्म के अभिनेता क्रिश्चयान बेल को उनके जबर्दस्त मेकअप के लिए तारीफें मिल चुकी हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।