होमफोटोमनोरंजनहॉलीवुड
जूलिया रॉबर्ट्स ने दिया Best Film का अवॉर्ड, 'ग्रीन बुक' साल 2019 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म
जूलिया रॉबर्ट्स ने दिया Best Film का अवॉर्ड, 'ग्रीन बुक' साल 2019 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म
Agency:News18Hindi
Last Updated:
Oscars Award 2019 शुरू हो चुके हैं और किसको मिला है इस साल का सम्मान आपको यहां मिलेगी पूरी जानकारी.
फिल्म ग्रीन बुक को मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड. इस फिल्म में एक पियानो वादक और उसके पार्ट टाइम ड्राइवर के बीच के रिश्ते को दिखाया गया है. इसी फिल्म के लिए माहेरशाला अली को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का भी अवॉर्ड मिला. इस फिल्म ने A star is Born और Vice जैसी फिल्मों को हराया
ऑस्कर 2019 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला ओलिविया कोलमैन को. फिल्म 'द फेवरेट' के लिए ऑस्कर जीतने वाली ओलिविया के लिए ये पहला ऑस्कर था और जब वो स्टेज पर आई तो लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. 45 साल की इस अदाकारा ने कहा कि शायद ये मौका दोबारा नहीं आएगा लेकिन वो बहुत खुश हैं और इस लम्हे को जीना चाहती हैं.
Advertisement
बायोपिक फिल्म Bohemian Rhapsody के लिए अभिनेता रामी मलेक को उनका पहला ऑस्कर मिला. संयोग ये था कि रामी को पहली बार ऑस्कर नॉमिनेशन मिला था और वो इस अवॉर्ड को जीत भी गए. रामी मलेक को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
48 साल की रेजीना किंग ने पहला ऑस्कर कैटेगरी अपने नाम किया. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवॉर्ड को उन्होंने फिल्म If Beale Street Could Talk के लिए जीता. एक भावुक स्पीच में उन्होंने बताया कि दुनिया में रंगभेद कितनी मुश्किल से दूर हो पा रहा है और आज भी इस मंच पर खड़े होना हैरान करता है
लेडी गागा को फिल्म A Star is Born के लिए मिला अवॉर्ड और ये गायिका स्टेज पर रोने लगी. बतौर अभिनेत्री लेडी गागा पहली बार ऑस्कर में शिरकत कर रही हैं और उन्होंने कहा कि उनके लिए ये गाना बहुत खास था क्योंकि इसके लिए उन्होंने सबसे ज्यादा मेहनत की थी. लेडी गागा को उनके हिम्मती बयानों के लिए जाना जाता है और हाल ही में अपने मंगेतर के साथ सगाई टूटने के बाद से ये अवॉर्ड उनके लिए मज़बूती दने वाला रहा है.
Advertisement
डायरेक्टर अल्फोंसो कुआरोन को अपने मेक्सिकन मास्टरपीस 'रोमा' के लिए बेस्ट सिनेमाटोग्रफी का अवॉर्ड मिला है. वह पहले ऐसे डायरेक्टर हैं जिन्हें यह अवॉर्ड मिला. इसके अलावा अल्फांसो को 'रोमा' के लिए बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म अवॉर्ड भी मिला.
ब्लैक पैंथर फिल्म के शानदार कॉस्ट्यूम्स के लिए रुथ कार्टर को 'बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन' अवॉर्ड मिला.
Advertisement
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।