हिमांशी पर चीजे थोपते थे आसिम! धर्म की वजह ने नहीं, इसलिए टूटा था रिश्ता, सामने आया सच
Written by:
Last Updated:
Asim Riaz-Himanshi Khurana Breakup Real Reason: असीम रियाज और हिमांशी खुराना के फैंस इस जोड़ी के टूटने से बेहद मायूस थे. बिग बॉस 13 के दौरान सलमान खान ने हिमांशी खुराना से पूछा था क्या वह सिर्फ लाइमलाइट में आने के लिए रिश्ते में हैं? हिमांशी ने जवाब दिया था कि ये आसिम के लिए उनका प्यार दिखावटी नहीं है. बिग बॉस के बाद से फैंस दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखा काफी खुश थे, लेकिन फिर अचानक अलग हो गए.
<strong>नई दिल्ली.</strong> रियलिटी शो, बिग बॉस 13 कई मायनों में सुर्खियों में रहा. फिर वो शाहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की प्यारी दोस्ती और वन साइड लव हो या रश्मि देसाई संग सिद्धार्थ की तू तू- मैं मैं. सीजन 13 में कई जोड़ियों को प्यार हुआ, इसमें से एक रहे असीम रियाज और हिमांशी खुराना. शो के खत्म होने के बाद भी दोनों की बॉन्डिंग अच्छी देखी गई, लेकिन साल 2023 ने ब्रेकअप कर लिया और उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि ये फैसला उन दोनों ने अपने धर्म के देखते हुए लिया है. लेकिन ये पूरा सच नहीं है, बिग बॉस 13 फेम अबू मलिक ने इस जोड़ी के टूटने का असली कारण बताया है. फाइल फोटो.
असीम रियाज और हिमांशी खुराना के फैंस इस जोड़ी के टूटने से बेहद मायूस थे. बिग बॉस 13 के दौरान सलमान खान ने हिमांशी खुराना से पूछा था क्या वह सिर्फ लाइमलाइट में आने के लिए रिश्ते में हैं? हिमांशी ने जवाब दिया था कि ये आसिम के लिए उनका प्यार दिखावटी नहीं है. बिग बॉस के बाद से फैंस दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखा काफी खुश थे, लेकिन फिर अचानक अलग हो गए. फाइल फोटो.
Advertisement
दोनों ने रिश्ते को तोड़ने के लिए जो वजह बताई, वो थोड़ी सी हैरान करने वाली थी. असीम और हिमांशी ने धर्म की वजह से रिश्ते में आगे न बड़ा पाने की बात कहकर इस रिश्ते को खत्म किया, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा. अब इस रिश्ते के टूटने की असली वजह का खुलासा अबू मलिक ने किया है. फाइल फोटो.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
एक लेटेस्ट इंटरव्यू में दावा किया है कि असीम और हिमांशी का ब्रेकअप अलग धर्म के होने की वजह से नहीं बल्कि इसलिए हुआ है क्योंकि असिम, हिमांशी पर चीजों को थोप करते थे. दरअसल, टाइम्स नाउ सॉन्ग बातचीत में अबू मालिक ने कहा कि उन्हें आरती सिंह की शादी में असीम और हिमांशी के ब्रेकअप के बारे में पता चला था.
अबू मालिक ने आगे कहा कि असीमस हिमांशी पर बहुत सी चीज थोप करते थे. उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए. उन दोनों के ब्रेकअप का यही कारण था. जो मुझे आरती की शादी में यही पता चला. फाइल फोटो.
Advertisement
उन्होंने बताया कि हिमांशी को अपना कैरियर बनाना है और ऐसे में दोनों को स्पेस की जरूरत होती है. लेकिन असीम और हिमांशी के बीच कोई स्पेस नहीं था. इसलिए हिमांशी ने रिश्ता खत्म किया होगा. अबू ने आगे कहा कि आसिम एक अच्छे इंसान है लेकिन वह चाहते हैं कि हर कोई हमेशा उनके लिए उपलब्ध रहे. अबू ने कहा कि मेरा मानने है इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को तब तक डेट नहीं करना चाहिए जब तक कि वह खुद एक-दूसरे को एक्सेप्ट करने के लिए तैयार ना हो. फाइल फोटो.
उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि रिश्ता टूटने का एक कारण धर्म भी हो सकता है, लेकिन यह इकलौती वजह नहीं है. आपको बता दें असिम रियाज वहीं शख्स हैं जिनके खातिर बिग बॉस 13 में पहुंचकर हिमांशी ने अपनी सिगाई तक तोड़ दी थी. शो के दौरान दोनों के बीच गहरा प्यार देखा गया था. कई तस्वीरें भी सामने आई लेकिन ये रिश्ता दोनों ने कुछ सालों में ही खत्म कर लिया. फाइल फोटो.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।