Happy Birthday BR Chopra: खास मौके पर देखिए महाभारत के 15 कभी ना भूलने वाली तस्वीरें
Agency:News18Hindi
Last Updated:
Happy Birthday BR Chopra: दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित चोपड़ा ने 'नया दौर', 'गुमराह', 'हमराज', 'धुंध', 'इंसाफ का तराजू', और 'निकाह' जैसी कामयाब फिल्में बनाईं. लेकिन सबसे ज्यादा ख्याति उन्हें 'महाभारत' ने दिलाई.
महाभारत के निर्माता बलदेव राज चोपड़ा, यानी बीआर चोपड़ा की आज जयंती है. उनका जन्म 22 अप्रैल 1914 में हुआ था. 41 साल की उम्र में साल 1955 में उन्होंने बीआर चोपड़ा फिल्म्स नाम की कंपनी बनाई. 1985 में चोपड़ा ने टेलीविजन के लिए महाभारत बनाया. इसका पहली बार प्रसारण अक्टूबर 1988 को शुरू हुआ और जून 1990 को खत्म हो गया. 94 एपिसोड वाले महाभारत का प्रसारण दूरदर्शन दोबारा कर रहा है. असल में बीआर चोपड़ा अक्सर अपने चाहने वालों से कहा करते थे कि 'लंबा है सफर इसमें कहीं रात तो होगी, बीते हुए लमहों की कसक साथ तो होगी' और अब उनकी यही बात उनके चाहने वालों के लिए लॉकडाउन तक सहारा बनी हुई हैं.
दरअसल, दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित चोपड़ा ने 'नया दौर', 'गुमराह', 'हमराज', 'धुंध', 'इंसाफ का तराजू, और 'निकाह' जैसी कामयाब फिल्में बनाईं. लेकिन उन्होंने महाभारत ऐसे बनाया अमर हो गए. आइए इस तस्वीर में जिस तरह हम कर्ण का किरदार पंकज धीर को देख रहे हैं. उसी तरह की कुछ बेहद जबर्दस्त सीन्स को देखें. इससे आप पूरे महाभारत की सैर कर लेंगे.
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।