Advertisement
होमफोटोमनोरंजनटीवी
HImashi Khurana Birthday: हिमांशी खुराना का शहनाज गिल से था 36 का आंकड़ा

Himashi Khurana Birthday: हिमांशी खुराना का शहनाज गिल से था 36 का आंकड़ा, बिग बॉस हाउस में मिला था सच्चा प्यार

Last Updated:

हिमांशी खुराना (HImashi Khurana Birthday) का आज जन्मदिन है. वह आज 30 साल की हो गई हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके करियर और रिलेशनशिप के बारे में बता रहे हैं. उनका बिग बॉस 13 में उनकी को-कंटेस्टेट रही शहनाज गिल के साथ भी विवाद रहा है. शहनाज के पिता संतोष गिल ने हिमांशी पर शहनाज को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया था.

1/8
हिमांशी खुराना का आज जन्मदिन है. वह आज 30 साल की हो गई हैं. अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए वह ब्वॉयफ्रेंड आसिम रियाज के साथ ब्रिटेन के वेकेशन पर हैं. वेकेशन पर की तस्वीरें दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इन तस्वीरों के जरिए हम हिमांशी के करियर और उनसे जुड़े विवादों के बारे में बता रहे हैं. (फोटो साभारः Instagram @iamhimanshikhurana)
2/8
हिमांशी खुराना का जन्म 27 नवंबर 1991 को पंजाप के करतारपुर साहिब में हुआ. वह पेशे से पंजीब सिंगर, एक्ट्रेस और मॉडल हैं. 'बिग बॉस 13' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने के बाद पॉपुलैरिटी मिली.(फोटो साभारः Instagram @iamhimanshikhurana)
3/8
'बिग बॉस 13' में रहते हुए उनकी नजदीकियां कंटेस्टेंट आसिम रियाज से बढ़ीं. आसिम ने शो में उन्हें घुटने के बल बैठकर प्रपोज किया था. शो से बाहर आने के बाद से दोनों का रिलेशनशिप और मजबूत हुआ है. (फोटो साभारः Instagram @iamhimanshikhurana)
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/8
हिमांशी खुराना ने जस्सी गिल, बादशाह, जे स्टार निंजा, मनकिर्त औलख और अन्य बड़े सिंगर्स के साथ काम किया है. उन्होंने फिल्म 'सड्डा हक' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. (फोटो साभारः Instagram @iamhimanshikhurana)
5/8
हिमांशी खुराना जितनी पॉपुलर हैं. उनके विवाद भी उतने ही बड़े रहे हैं. उनके और उनकी को-कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल के बीच गहरी दुश्मनी भी है. शो में एंट्री से करने से पहले शहनाज ने उनके एक सॉन्ग को सबसे घटिया गाना बताया था. (फोटो साभारः Instagram @iamhimanshikhurana)
6/8
इसके बाद से दोनों के बीच जुबानी जंग छिग गई थी. शो में दोनों भी दोनों के बीच हाथा-पाई होते-होते रह गई थी. बाद में हिमांशी ने शहनाज को करारा जवाब दिया था. (फोटो साभारः Instagram @iamhimanshikhurana)
7/8
पिछले साल एक इंटरव्यू में शहनाज गिल के पापा संतोष गिल ने हिमांशी पर बेटी शहनाज पर टॉर्चर करने का और उनको आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. (फोटो साभारः Instagram @iamhimanshikhurana)
8/8
हिमांशी खुराना ने शहनाज के पिता इंटरव्यू के बाद उनसे माफी भी मांगी थी. और साथ ही उन्हें अपनी बेटी को समझाने की नसीहत भी दे दी थी. (फोटो साभारः Instagram @iamhimanshikhurana)m
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।