Advertisement
होमफोटोमनोरंजनटीवी
पंजाबी इंडस्ट्री के 1 शख्स पर फूटा हिमांशी खुराना का गुस्सा

पंजाबी इंडस्ट्री के 1 शख्स पर फूटा हिमांशी खुराना का गुस्सा, लड़कियों को गुमराह करने का लगाया आरोप, ‘बेगैरत…’

Written by:
Last Updated:

हिमांशी खुराना को बिग बॉस से घर-घर में पहचान मिली. एक्ट्रेस पंजाबी फिल्मों में भी सक्रिय हैं. उन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर खुदको साबित किया है. इसके साथ ही वो म्यूजिक इंडस्ट्री में भी काफी चर्चित नाम हैं. हाल ही में हिमांशी ने पंजाबी इंडस्ट्री के एक नामी शख्स का पर्दाफाश किया है.

1/8
हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के एक नामी शख्स का पर्दाफाश किया है. वो कहती हैं कि ये शख्स इंडस्ट्री में कदम रखने वाली नई-नवेली एक्ट्रेसेस को गुमराह करता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम iamhimanshikhurana)
2/8
एक्ट्रेस ने अपने लंबे पोस्ट में बिना नाम लिए उस शख्स को खूब खरी-खोटी सुनाई और उसकी करतूतों का काला-चिट्ठा दुनिया के सामने रख दिया. हिमांशी ने पंजाबी इंडस्ट्री में गंदगी फैलाने वाले व्यक्ति को बेनकाब करने का फैसला किया.
3/8
हिमांशी ने पंजाबी में लिखा, 'पंजाबी इंडस्ट्री में एक बेवकूफ है, जो पूरी तरह से बेशर्म, घिनौना और बेकार इंसान है. वह हमारे सभी कलाकारों के बीच घूमता रहता है और फिर दावा करता है कि वह उन्हें गानों और फिल्मों में काम दिलाता है. वह उनके निजी जानकारी का दुरुपयोग करता है'. (फोटो साभार इंस्टाग्राम iamhimanshikhurana)
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/8
वो आगे लिखती हैं, 'मुझे पता चला है कि वह लंबे समय से मेरे बारे में भी बात कर रहा है और नई लड़कियों को यह कहकर गुमराह कर रहा है कि सभी जाने-माने पंजाबी कलाकार उसके नियंत्रण में हैं. उसे हजार बार नजरअंदाज करने के बाद भी वो नहीं बदला. लेकिन इस बार मैं इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकती. मुझे अपनी टीम के माध्यम से एक लड़की का स्पेशल मेसेज मिला है'. (फोटो साभार इंस्टाग्राम iamhimanshikhurana)
5/8
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘और अगर आप यह देख रहे हैं—तो मुझे आपको याद दिलाने दें—आपको अभी भी मुझे पैसे देने हैं. मैंने आपसे इसके लिए नहीं कहा क्योंकि मैं ऐसी ही हूं. मैंने आपको एक बार में 10 लाख रुपये उधार दिए थे. आपकी इतनी हैसियत नहीं है कि आप नई लड़कियों को बता सकें कि हिमांशी आपकी सुनती है. याद है जब आप लंदन में फंसे हुए थे? मैंने आपकी मदद की थी. आपके पास टिकट के लिए भी पैसे नहीं थे.' (फोटो साभार इंस्टाग्राम iamhimanshikhurana)
6/8
एक्ट्रेस ने आगे इस शख्स पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि मैं आपका नाम लिखकर आपको और अटेंशन नहीं देना चाहती हूं, लेकिन आप किसी दलाल से कम नहीं हैं. उनके इस पोस्ट के बाद फैंस की उनके लिए चिंता बढ़ गई है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम iamhimanshikhurana)
7/8
बिग बॉस 13 का हिस्सा रहीं हिमांशी खुराना को रियालिटी शो में काफी पसंद किया गया था. बिग बॉस के घर के अंदर एक्ट्रेस की असिम रियाज के साथ नजदीकियां काफी चर्चा का विषय रही थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम iamhimanshikhurana)
8/8
कपल ने रियालिटी शो में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और घर से बाहर निकलने के बाद भी काफी समय तक दोनों एक-दूसरे के साथ. हालांकि कुछ साल के रिश्ते के बाद कपल ने ब्रेकअप कर लिया. असिम रियाज और हिमांशी के ब्रेकअप की वजह दोनों के धर्म में अंतर बताया जा रहा था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम iamhimanshikhurana)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।