Haryana Chunav: सिर पर सेहरा, हाथ में आधार कार्ड, फिर शादी....बारात जाने से पहले दुल्हे ने डाला वोट, हाथ जोड़कर बोला-ये अधिकार होता है
Last Updated:
Haryana Chunav: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए लगातार वोटिंग जारी है. युवा से लेकर बुजुर्ग जोश दिखा रहे हैं. एक दुल्हे ने भी बारात से पहले वोट डाला.
कुरुक्षेत्र. बारात तैयार थी और दुल्हन भी अपने दुल्हे का इंतजार कर रही थी. लेकिन सुनील को अपना फर्ज निभाना था.
ऐसे में उसने पहले वोट डाली और फिर अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा. मामला कुरुक्षेत्र का है. यहां पर शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई.
Advertisement
दरअसल, हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के मथाना गांव के सुनील कुमार की शनिवार को शादी थी. ऐसे में शादी के साथ चुनाव भी रहे थे और सुनील शादी की रस्मों से पहले घर से सीधा अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
यहां पर उन्होंने पहले मतदान किया. सुनील ने न्यूज18 से बातचीत में कहा कि कितना भी जरूरी काम हो...वोट सबसे पहले होता है और ये अधिकार होता है.
सुनील ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि मेरी हाथ जोड़कर सबकी विनती है. सुनील ने बताया कि उसका परिवार पहले ही वोट डाल चुका है और अब वह वोट डालने जा रहा है.
Advertisement
सुनील के साथ परिवार के लोग भी थे और उसकी शादी की खुशी के बीच बोले कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सबसे पहले मतदान है.