होमफोटोहरियाणाचंडीगढ़
लोकसभा चुनाव: हरियाणा में किस पार्टी के उम्मीदवार सबसे पढ़े लिखे, कितने अंडर मैट्रिक?
लोकसभा चुनाव: हरियाणा में किस पार्टी के उम्मीदवार सबसे पढ़े लिखे, कितने अंडर मैट्रिक?
Agency:News18 Haryana
Last Updated:
अम्बाला से चुनाव मैदान में उतरीं कुमारी शैलजा एमफिल हैं, वहीं कुरुक्षेत्र से निर्मल सिंह बीए, हिसार से भव्य बिश्नोई एमएससी पास हैं. दीपेंद्र हुड्डा बीटेक, एमबीए पास हैं.
हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद लोकसभा चुनाव में 240 उम्मीदवार मैदान में हैं. हरियाणा की प्रमुख पार्टियों द्वारा उतारे गए उम्मीदवारों में इनेलो के प्रत्याशी अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों से कम पढ़े लिखे हैं. कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना सबसे कम पढ़े लिखे हैं. अवतार सिंह भड़ाना अंडर मैट्रिक हैं.
वहीं अगर भाजपा की बात करें तो उन्होंने 5 एलएलबी पास उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. इनमें कुरुक्षेत्र के नायब सैनी, सोनीपत के रमेश कौशिक, गुड़गांव के राव इंद्रजीत, फरीदाबाद के कृष्णपाल गुज्जर और अम्बाला के रत्नलाल कटारिया हैं. वहीं हिसार के बृजेंद्र सिंह और सिरसा की प्रत्याशी सुनीता दुग्गल एमएससी पास हैं. करनाल से प्रत्याशी संजय भाटिया बीकॉम तो भिवानी से धर्मबीर सिंह बीए पास हैं. रोहतक के प्रत्याशी अरविंद शर्मा दांतों के डॉक्टर हैं.
Advertisement
इनेलो की बात करें तो उनके 10 उम्मीदवार में चरणजीत सिंह रोडी, रोहतक से धर्मवीर, फरीदाबाद से महेंद्र चौहान और अम्बाला से रामपाल वाल्मीकि 10वीं पास हैं. कुरुक्षेत्र से अर्जुन चौटाला, सोनीपत से सुरेंद्र कुमार और भिवानी से बलवान सिंह 12वीं पास हैं. हिसार के सुरेश कोथ बीए पास इकलौते उम्मीदवार हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
इनेलो के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे प्रत्याशी वीरेंद्र राणा हैं. वीरेंद्र राणा ने एमबीए कर रखा है. पार्टी ने वीरेंद्र राणा को गुरुगाम से टिकट दिया है.
कांग्रेस के भी अधिकतर प्रत्याशियों ने एलएलबी कर रखी है. करनाल से कुलदीप शर्मा, सोनीपत से भूपेंद्र हुड्डा, भिवानी से श्रुति चौधरी और गुड़गांव से अजय यादव एलएलबी हैं. सबसे ज्यादा योग्यता उनकी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और सिरसा सीट पर उम्मीदवार अशोक तंवर की है, वे पीएचडी हैं.
Advertisement
अम्बाला से चुनाव मैदान में उतरी कुमारी शैलजा एमफिल, कुरुक्षेत्र से निर्मल सिंह बीए, हिसार से भव्य बिश्नोई एमएससी पास हैं. दीपेंद्र हुड्डा बीटेक, एमबीए पास हैं.
हरियाणा में जननायक जनता पार्टी औऱ आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है. इन दोनों पार्टियों के उम्मीदवार अन्य पार्टियों द्वारा उतारे गए प्रत्याशियों के मुकाबले ज्यादा पढ़े-लिखे हैं.
Advertisement
दुष्यंत चौटाला ने एलएलएम के साथ-साथ एमए किया हुआ है. भिवानी से उम्मीदवार स्वाति यादव बीएससी, एमबीए है, जबकि गुड़गांव के महमूद खान ने मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हुआ है.
सोनीपत के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला और सिरसा उम्मीदवार निर्मल सिंह 12वीं पास हैं. आप के करनाल से उम्मीदवार कृष्ण एलएलबी और अम्बाला से पृथ्वी राज बीई पास हैं. रोहतक के प्रत्याशी प्रदीप देशवाल एलएलएम हैं और पीएचडी कर रहे हैं. आप के प्रदेशाध्यक्ष और फरीदाबाद से चुनाव मैदान में उतरे नवीन जयहिंद पीएचडी पास हैं.