Advertisement
होमफोटोहरियाणाकुरुक्षेत्र
PHOTOS: कार में शिमला घूमने जा रहे दिल्ली के 3 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

PHOTOS: कार में शिमला घूमने जा रहे दिल्ली के 3 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, 2 घायल

Last Updated:

Car Accident: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, 3 युवकों की मौत, 2 घायल

1/5
शिमला घूमने जा रहे दिल्ली निवासी तीन दोस्तों की हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 44 शाहाबाद के समीप मोहन पेट्रोल पंप के पास देर रात हुआ. (Photo: News18)
2/5
बताया जा रहा है कि गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद गलत दिशा में चली गई और दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार से ट्रक की चपेट में आ गई. दुर्घटना के समय गाड़ी में 5 दोस्त सवार थे. (Photo: News18)
3/5
हादसा इतना भयानक था की टक्कर लगते ही तीन दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दो की हालत गंभीर है. (Photo: News18)
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/5
घायलों को आदेश हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत बहुत नाजुक बनी हुई है. (Photo: News18)
5/5
वहीं पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम कक्ष में भिजवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. (Photo: News18)