PHOTOS: वीडियो कॉल पर बात करते हुए पुल से नीचे गिरी युवती, मौके पर ही मौत
Agency:News18Hindi
Last Updated:
कुछ लोगों ने युवती को पुल (Bridge) पर घूमते और फिर अचानक से नीचे गिरते देखा. इसके बाद तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई. आधार कार्ड से युवती की पहचान की गई.
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में गुरुवार को एक युवती मोबाइल से वीडियो कॉल करते हुए रेलवे स्टेशन के सामने जीटी रोड पर पुल से नीचे गिर गई. करीब 30 की फुट की ऊंचाई से नीचे गिरने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई.
युवती के मोबाइल और बैग से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त वार्ड-5 सिरसा की अंजली रानी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचित कर दिया है.
Advertisement
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती रेलवे स्टेशन चौक पर पिपली-शाहाबाद जीटी रोड पर पुल के ऊपर खड़ी थी. युवती ने अपना मोबाइल हाथ में ले रखा था. वह उस पर वीडियो बना रही थी. इसी समय युवती ने पुल से नीचे छलांग लगा दी. इससे युवती के सिर पर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
युवती का मोबाइल सड़क पर जा गिरा. लोगों ने सड़क से मोबाइल को उठाया और इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मोबाइल और बैग अपने कब्जे में लेकर जांच की.