कुरुक्षेत्र सड़क हादसा: बाइक से टक्कर के बाद फॉर्च्यूनर गाड़ी ने खाई पलटियां, 1 की मौत, 5 घायल
Last Updated:
Accident in Kurukshetra: फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार परिवार हांसी का रहने वाला है, जोकि किसी काम से जगाधरी गया हुआ था और रविवार को पिहोवा से होता हुआ हांसी लौट रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
कुरुक्षेत्र पिहोवा रोड पर गांव लोहार माजरा के समीप एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और बाइक की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में फॉर्च्यूनर में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. फॉर्च्यूनर गाड़ी में 6 लोग सवार थे. वहीं घायलों का इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में चल रहा है.
सब इंस्पेक्टर रामसनेही ने बताया कि हांसी नंबर की फॉर्च्यूनर गाड़ी और बाइक के टक्कर हु.। फॉर्च्यूनर गाड़ी में 6 लोग सवार थे. अस्पताल में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है और सभी घायलों का इलाज कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में चल रहा है. हादसे के कारणों की जांच जारी है.
Advertisement
बताया जा रहा है कि बाइक से टक्कर होने से फॉर्च्यूनर गाड़ी ने सड़क पर पलटियां खाई, जिससे उसके सारे एयर बैग भी खुल गए. घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गए और घायलों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
अस्पताल में चिकित्सकों ने 34 वर्षीय सुमित जैन वासी हांसी को मृत घोषित कर दिया. देर रात तक घायलों के बयान दर्ज न होने के चलते मामला दर्ज नहीं हुआ. फॉर्चूनर गाड़ी में पायल, स्नेह जैन, शगुन जैन, सुमित जैन कुरुक्षेत्र रोड पर पिहोवा की ओर जा रहे थे.