होमफोटोहरियाणाकुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र में सड़क किनारे खड़े कैंटर में घुसी कार; 2 दोस्तों की मौत, 1 की हालत
PHOTOS: कुरुक्षेत्र में सड़क किनारे खड़े कैंटर में घुसी कार; 2 दोस्तों की मौत, 1 की हालत गंभीर
Author:
Agency:News18Hindi
Last Updated:
Accident in Kurukshetra: हादसे में दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है.
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में गांव धंतोडी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है. वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक कार में सवार तीन युवक अंबाला से कुरुक्षेत्र की तरफ जा रहे थे. रास्ते में गांव धंतोडी के पास देशवाल ढाबे के सामने युवकों की कार वहां पर खड़े कैंटर के नीचे जा घुसी.
Advertisement
हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए एलएनजेपी कुरुक्षेत्र भेजा गया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
गंभीर अवस्था के चलते चिकत्सों ने उसे पीजीआई रेफर दिया. तीनों युवक इसराना सोनीपत पानीपत के बताए जा रहे हैं.