PHOTOS: कुरुक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने पकड़ा 10 फीट लंबा मगरमच्छ
Agency:News18 Haryana
Last Updated:
वन्य प्राणी निरीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि इस मगरमच्छ को प्रजनन केंद्र भोर सैदा में छोड़ा जाएगा.
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के दबखेडी गांव के समीप एसवाईएल नहर में लंबे अरसे से लोगों के लिए परेशानी का सबब बने 10 फीट लंबे और लगभग 3 क्विंटल वजनी आदमखोर मगरमच्छ को वन्य प्राणी विभाग व समाजसेवी प्रगट सिंह ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर धर दबोचने में सफलता प्राप्त.
वन्य प्राणी विभाग के उप निरीक्षक रामपाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि 10 फीट लंबा लगभग 3 क्विंटल वजनी यह मगरमच्छ आतंक का पर्याय बना हुआ था और एक हफ्ते पहले इसने चरवाहे पर हमला कर दो भेड़ो को खा लिया था.
Advertisement
वहीं समाजसेवी परगट सिंह ने बताया कि वन्य प्राणी विभाग के साथ पकड़े इस मगरमच्छ के साथ 9वां मगरमच्छ है जिसे वह पिछले डेढ़ दशक में पकड़ चुका है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
उन्होंने बताया कि इस मगरमच्छ ने एक सप्ताह पहले ही चरवाहे पर हमला कर दो भेड़ों को खा लिया था और बुधवार को भी उसने भैंसो पर हमला किया था.