Advertisement
होमफोटोहरियाणाकुरुक्षेत्र
PHOTO : राष्ट्र की प्रगति के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए : टीवीएसएन प्रसाद

PHOTO : राष्ट्र की प्रगति के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए : टीवीएसएन प्रसाद

Last Updated:

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एसीएस टीवीएसएन प्रसाद व हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव रंजन ने एक मोबाइल एप लांच की. इस मोबाइल एप से दिव्यांगजनों को चुनाव से सम्बन्धित तमाम सुविधाएं मिलेंगी. इस अवसर पर एसीएस ने चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और 17 नए मतदाताओं को पहचान पत्र वितरित किए.

1/5
प्रदेश निर्वाचन विभाग की तरफ से आयोजित स्वीप कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आए हरियाणा वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि अच्छे भारत का निर्माण करने और राष्ट्र की प्रगति के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को अपने वोट का प्रयोग करना चाहिए. जब प्रत्येक व्यक्ति अपने वोट का प्रयोग करेगा तो निश्चित ही अच्छे प्रत्याशी चुने जाएंगे. अच्छे प्रत्याशी देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे. उस अवसर पर कहा गया कि चुनाव निर्वाचन विभाग का एक लक्ष्य है कि कोई भी दिव्यांग जन अपनी वोट डालने से वचिंत न रहे.
2/5
एसीएस टीवीएसएन प्रसाद, हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव रंजन, प्रदेश निर्वाचन आईकॉन एवं अर्जुन अवार्डी अमित सरोहा ने जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से लगाई चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. स्वीप कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित करके विधिवत रुप से शुभारंभ किया गया. इस दौरान एसीएस टीवीएसएन प्रसाद और सीईओ राजीव रंजन ने हरियाणा चुनाव आयोग द्वारा तैयार की गई पीडब्ल्यूडी मोबाईल एप को लांच किया. इस कार्यक्रम में ही 17 नए मतदाताओं को पहचान पत्र भी वितरित किए गए.
3/5
एसीएस टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि 22 सालों में कुरुक्षेत्र में खासा बदलाव देखने को मिल रहा है. इस दौरान तकनीकी में बहुत परिवर्तन हुआ है जिसके कारण समाज प्रगति की राह पर आगे बढ़ा है. विकसित देशों में चुनावों को लोग सोचते हैं कि जब अच्छे व्यक्ति एमएलए, एमपी बनेंगे तो देश का भविष्य भी उज्ज्वल होगा. इसके लिए सभी लोगों को चुनावों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी और एक-एक व्यक्ति को अपने वोट का प्रयोग करना होगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/5
हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव रंजन ने एक-एक वोट के महत्व को लेकर कई उदाहरण देकर युवाओं से कहा कि एक वोट से अच्छे प्रत्याशी को जिताया जा सकता है. इसलिए एक-एक मतदाता को जागरूक करने के लिए स्कूलों में मतदाता जागरूकता क्लब का गठन किया गया है. चुनाव निर्वाचन कार्यालय की तरफ से छात्रों को विशेष सुविधा दी गई है कि छात्र अपने शिक्षण संस्थान के एचओडी से सत्यापन करवाकर अपना वोट बनवा सकते हैं. इस देश में वोट न डालना कोई विकल्प नहीं है.
5/5
मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव रंजन  ने कहा कि प्रदेश में दिव्यांगों को सहूलियत मुहैया करवाने के लिए ही पीडब्लयूडी मोबाइल एप को लांच किया गया है. इस मोबाउल एप से दिव्यांग अपने वोट को बनवा सकते हैं. शुद्धिकरण कराने के साथ-साथ अपने वोट से संबन्धित तमाम जानकारी भी हासिल कर सकते हैं. इस मोबाइल एप से दिव्यांग जन मतदान के दिन व्हीलचेयर की मांग कर सकते हैं. इस मांग पर विशेष वाहन दिव्यांग जन के घर से लेकर जाएगा और वोट डलवाने के बाद वाहन दिव्यांग जन को घर छोड़कर जाएगा.