PICS: जब किसान ने बीच हाईवे पर चिनवा दी दीवार, दौड़े-दौड़े पहुंचे SP-SDM, लगा जाम
Last Updated:
Farmer Built Wall on Road in Kurukshetra: हरियाणा के पीडब्ल्यूडी ने फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में केस दायर किया. लेकिन जनवरी में हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया और निचली अदालत के फैसले को बरकार रखा. यह भूमि उसकी है. सडक पर दिवार बनाने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा बातचीत की.
कुरुक्षेत्र. हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा में कुरुक्षेत्र रोड के बीचों-बीच 22 मरले जगह के मालिक ने ईटों से दीवार खड़ी कर दी. मालिक ने कहा कि उन्होंने 2005- 2006 में कोर्ट केस किया, जिसको वह जीत चुके थे.
सूचना मिलने पर उपमंडलाधिकारी सोनू राम मौके पर पहुंचे तथा किसान को समझा बुझाकर दीवार हटवाई. एसडीएम कार्यालय में किसान को बुलाकर बात की गई औऱ मामला सुलझाने के लिए दस दिन का समय लिया.
Advertisement
उसके बाद प्रशासन ने 2019 में अपील डाली थी, जो अब खारिज हो चुकी है. उसके बाद आज उन्होंने अपनी जमीन पर निशानदेही लेकर कब्जा किया है. सूचना मिलते ही पिहोवा एसडीएम सोनू राम मौके पर पहुंचे और जगह मालिक से बातचीत की.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
दरअसल, कुरुक्षेत्र रोड पर अमृतसरी फार्म के पास मंगलवार को अजीब वाक्या पेश आय़ा. किसान ने सड़क के बीच में ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी की औऱ दीवार बनानी शुरू कर दी. दीवार बनाने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया तथा सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गई. दीवार बनाने वाले किसान बलविन्द्र सिंह ने बताया कि पीडब्लूडी ने उसकी भूमि पर सड़क बनाई है.
किसान ने बताया कि 22 मरले भूमि का उसे कोई मुआवजा नहीं मिला है औऱ साल 2006 में उसकी तरफ से कोर्ट में केस डाला गया था. 12 साल सुनवाई के बाद वह केस जीता और अदालत ने उसके पक्ष में फैसला सुनाया. बाद में हरियाणा के पीडब्ल्यूडी ने फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में केस दायर किया. लेकिन जनवरी में हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया और निचली अदालत के फैसले को बरकार रखा. यह भूमि उसकी है. सडक पर दिवार बनाने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा बातचीत की.