Advertisement
होमफोटोहरियाणाकुरुक्षेत्र
PHOTOS : अंतरराष्ट्रीय गीता मोहत्सव का आगाज़, अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने कृष्ण बन मोहा मन

PHOTOS : अंतरराष्ट्रीय गीता मोहत्सव का आगाज़, अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने कृष्ण बन मोहा मन

Last Updated:

अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने कहा की देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को जो संदेश दिया है आज वो सच साबित हो रहा है.

1/5
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ग्रेसी सिंह के कृष्ण लीला वैकुंठ में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत किया गया. उनकी इस इस प्रस्तुती के साथ ही अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 के मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज भी हुआ. सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया.
2/5
गीता महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जैसे ही प्रसिद्ध अभिनेत्री ग्रेसी सिंह कृष्ण लीला के वैकुंठ को लेकर मंच पर पहुंची तो तालियों की गड़ग़ड़ाहट से धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पहली बार पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. अभिनेत्री ग्रेसी सिंह और उनके तमाम कलाकारों ने वेकुंठ के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के विभिन्न स्वरुपों को नृत्यों के माध्यम से शानदार प्रस्तुती दी.
3/5
वहीं ग्रेसी सिंह ने कहा की वह पहली बार धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में आई है. यहां पर आकर उन्हें काफी ख़ुशी मिली है. उन्होंने कहा की वह जल्द ही महाभारत चरित पर आधारित फिल्म बनाने जा रही हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/5
अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने कहा की देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को जो संदेश दिया है आज वो सच साबित हो रहा है. वो खुद एक महिला होने के नाते कई संस्थाओ से भी जुडी हुई है.
5/5
बता दें कि प्रसिद्ध अभिनेत्री ग्रेसी सिंह हम आपके दिल में रहते है, गंगाजल, मुन्ना भाई एमबीबीएस, लगान, अरमान, संतोषी मां सहित कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं.