Advertisement
होमफोटोहरियाणाकुरुक्षेत्र
PHOTOS: कालका-हावड़ा एक्‍सप्रेस ट्रेन में इस वजह से लगी आग, यात्रियों ने ऐसे बचाई जान

PHOTOS: कालका-हावड़ा एक्‍सप्रेस ट्रेन में इस वजह से लगी आग, यात्रियों ने ऐसे बचाई जान

Last Updated:

बोगी के यात्रियों से बातचीत करने पर पता चला कि आग लगने के कारण ऑक्सीजन की कमी हो गई थी.

1/5
कुरुक्षेत्र के गांव धीरपुर में मंगलवार तड़के कालका-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी में आग लग गई. ट्रेन की रफ्तार काफी तेज थी और देखते ही देखते ट्रेन की आखिरी बोगी आग का गोला बन गई. ट्रेन कालका से दिल्ली की ओर जा रही थी.
2/5
आग लगने से ट्रेन में बैठे लोग काफी डर गए और चीखने चिल्लाने लगे. ट्रेन में मौजूद एक यात्री ने ट्रेन की चेन खींच दी जिसके बाद ट्रेन धीम हुई और लोग बोगी से इधर उधर भागने लगे. आग के चलते 8 लोग घायल हो गए.
3/5
बोगी के यात्रियों से बातचीत करने पर पता चला कि आग लगने के कारण ऑक्सीजन की कमी हो गई थी. सूत्रों के अनुसार प्रभावित डिब्बे में केमिकल रखा था जिसमे आग लगने से ये हादसा हुआ है. उधर इस घटना से अमृतसर रेलवे ट्रेक रहा प्रभावित कई घंटे प्रभावित रहा जिसे फ़िलहाल खोल दिया गया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/5
इस घटना की सूचना मिलते ही जीआरपीएफ, रेलवे पुलिस व बचाव दल के अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए.
5/5
फिलहाल आग लगी बोगी को ट्रेन से हटा दिया गया है, जिसके बाद इस ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई. रेलवे के अधिकारी ने बताया कि कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं है. अस्पताल में उनको फर्स्ट एड देकर डिस्चार्ज कर दिया गया.