Advertisement
होमफोटोहरियाणाकुरुक्षेत्र
PHOTOS: हरियाणा का लाल वतन पर हुआ कुर्बान, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

PHOTOS: हरियाणा का लाल वतन पर हुआ कुर्बान, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Last Updated:

शहीद जगमीत सिंह (Martyr Jagmeet Singh) का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बड़तौली लाया गया जहां उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार (Cremation) किया गया.

1/5
कुरुक्षेत्र. जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए गांव बड़तौली के जगमीत सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा. गांव में नम आंखों से गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया. (Photo: News18)
2/5
आसपास के गांव के सैकड़ों युवा जगमीत सिंह के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लाडवा-शाहाबाद रोड पर जुट गए. शहीद का पार्थिव शरीर गांव की सीमा से विशाल काफिले में घर तक लाया गया. (Photo: News18)
3/5
पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। परिजनों का जहां रो-रो कर बुरा हाल था, वहीं जगमीत की शहादत पर गर्व भी है. (Photo: News18)
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/5
जगमीत की माता कुलविंद्र कौर और पिता मक्खन सिंह का कहना है कि उनको अपने बेटे की शहादत पर गर्व है. अंतिम संस्कार पर पहुंचे कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि गांव बड़तौली की धरा धन्य है, जिसने जगमीत सिंह जैसे सपूत को जन्म दिया है. (Photo: News18)
5/5
उन्होंने कहा कि जगमीत सिंह ने देश की सेना में सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देकर गांव, प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है. मैं अपने प्रदेश के इस वीर सपूत को बार-बार सलाम और नमन करता हूं. उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से परिवार की मदद करने की अपील की. (Photo: News18)