होमफोटोहरियाणाकुरुक्षेत्र
PHOTOS: गीता जयंती महोत्सव में मिले पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे गुब्बारे, जांच में जुटी पुलिस
PHOTOS: गीता जयंती महोत्सव में मिले पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे गुब्बारे, जांच में जुटी पुलिस
Agency:News18 Haryana
Last Updated:
गुब्बारा मेला परिसर में कैसे पहुंचा, यह भी रहस्य बना रहा. पुलिस ब्रह्मसरोवर तट पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालती रही, लेकिन यहां से भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा.
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में मिले पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे गुब्बारे ने पुलिस की नींद उड़ा दी है. पुलिस ने सरस और क्राफ्ट मेला परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी चल रहे कार्यक्रमों में सर्च अभियान चलाया.
डीएसपी गुरमेल सिंह के नेतृत्व करीब 100 पुलिसकर्मियों ने हर स्टॉल पर दस्तक दी. वहीं संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए भी निर्देश दिए. पुलिस की कई टीमें देर रात को ही शहर के होटलों व धर्मशालाओं में भी पहुंचीं. यहां संदिग्ध लोगों की छानबीन की और रिकॉर्ड खंगाला.
Advertisement
गुब्बारा मेला परिसर में कैसे पहुंचा, यह भी रहस्य बना रहा. पुलिस ब्रह्मसरोवर तट पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालती रही, लेकिन यहां से भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
बता दें कि शनिवार देर शाम ब्रह्मसरोवर स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर के समक्ष गेट पर गांव हथीरा निवासी एक व्यक्ति को यह गुब्बारा मिला था. उसने बताया था कि कई युवक यह गुब्बारा लिए हुए थे.