लाठीचार्ज करके भी किसानों को रैली में जाने से नहीं रोक पाई पुलिस, देखें तस्वीरें..
Agency:News18Hindi
Last Updated:
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) के छोटे भाई दिग्विजय चौटाला घटना के बाद ट्वीट (Tweet) करके मरहम लगाने का काम कर रहे हैं.
केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि अध्यादेश के खिलाफ प्रदेशभर के किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया. कुरुक्षेत्र की पिपली अनाज मंडी में किसान बचाओ मंडी बचाओ रैली का अल्टीमेटम किसान संगठनों ओर से दिया गया था. अल्टीमेटम को देखते हुए कुरुक्षेत्र में आने वाले हर रास्ते को सील कर दिया था. (Photo: News18)
इसके बावजूद भी बड़ी संख्या में किसान राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गए. किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज भी किया. (Photo: News18)
Advertisement
कुछ किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया. भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस को शरीफगढ़ से गिरफ्तार किया गया. (Photo: News18)
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
दोपहर को हुई इस घटना के बाद गुस्साए किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया. (Photo: News18)
Advertisement
किसानों को भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से दोपहर को पिपली अनाज मंडी में रैली करने की अनुमति दी गई. भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी रैली स्थल पर पहुंचे. (Photo: News18)
प्रदेश के छोटे से लेकर बड़े नेता तक इस घटना की निंदा कर रहे हैं, उन्होंने किसानों को पूरा समर्थन दिया है. पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, इनेलो नेता अभय चौटाला, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लाठीचार्ज का विरोध किया है. (Photo: News18)