Advertisement
होमफोटोहरियाणाकुरुक्षेत्र
बचपन में सांप ने काटा तो बन गए स्नेकमैन

बचपन में सांप ने काटा तो बन गए स्नेकमैन, अब तक पकड़ चुके हैं 23 हजार सांप

Last Updated:

स्नेकमैन सतीश सिर्फ सांप पकड़ते नहीं हैं बल्कि लोगों को जागरुक भी करते हैं और उनको बताते हैं कि सांप को देखते ही डरे नहीं और न ही उसको मारे

1/5
सांप को देखते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जो खतरनाक से खतरनाक सांप को बड़ी आसानी से चुटकियों में पकड़ लेता है. यही नहीं स्नेकमैन के नाम से मशहूर सतीश कुमार घरों-दुकानों में छुपे हुए सांपो को खोजने में भी माहिर हैं.
2/5

3/5
स्नेकमैन सतीश कुमार ने इसके लिए बकायदा चेन्नई और पुणे से ट्रेनिंग भी ली है. पिछले 21 सालों में करीब 23 हजार सांप पकड़ कर सतीश ने जहां लोगों को समस्याओं से छुटकारा दिलाया. वहीं सांपों को उनके उचित स्थान यानी जंगल में छोड़ा गया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/5
स्नेकमैन सतीश सिर्फ सांप पकड़ते नहीं हैं बल्कि लोगों को जागरुक भी करते हैं और उनको बताते हैं कि सांप को देखते ही डरे नहीं और न ही उसको मारे. सतीश लोगों को सांपों की प्रजातियों के बारे में बताते हैं जो घरों में अलमारी में या बिस्तर में छुपे हो सकते हैं.
5/5
सतीश कुमार अपनी ट्रेनिंग के अनुसार सांप पकड़ने से पहले उस इलाके के संबंधित फॉरेस्ट ऑफिसर को सूचित करते हैं और सांप पकड़ने के बाद या तो उनके हवाले कर देते हैं या फिर उनके बताए जंगल के स्थान पर छोड़ देते हैं ताकि साथ अपने सही स्थान पर पहुंच जाएं और लोग भय मुक्त रहें.