होमफोटोहरियाणाकुरुक्षेत्र
PHOTOS: सैंकड़ों की बचाई जान, कई बार हुआ सम्मान, आज इस हाल में हैं तो किसी को नहीं फिक्र
PHOTOS: सैंकड़ों की बचाई जान, कई बार हुआ सम्मान, आज इस हाल में हैं तो किसी को नहीं फिक्र
Agency:News18 Haryana
Last Updated:
परगट सिंह को सरकार से मदद की आस तो है लेकिन अब तक मदद ना मिलने का मलाल भी है.
सैंकड़ों लोगों की जिंदगी बचाने वाला और नहर से हजारों लाशें निकालकर पुलिस की तफ्तीश में मदद करने वाला एक शख्स आज बिस्तर पर पड़ा है. घर में खाने के लाले हैं, लेकिन जिस प्रशासन और सरकार की उसने जिंदगी भर मदद की उसकी तरफ से दिलासे का एक हाथ भी आगे नहीं बढ़ा.
एक हादसे के बाद गोताखोर परगट सिंह और उनकी पत्नी लगभग 20 दिन से बिस्तर पर हैं. दोनों फिलहाल चलने फिरने में लाचार हैं, लेकिन परगट सिंह हमेशा से ऐसा नहीं था. परगट सिंह एक गोताखोर है जिसने अपनी जिंदगी लगभग रोज़ दांव पर लगाई. नहरों से सैंकड़ों जिंदा लोगों को निकालकर कई परिवारों के चेहरे पर खुशी लाए. तो हजारों लाशें निकालकर उन्हें मोक्ष दिलाया और तफ्तीश में पुलिस की मदद की.
Advertisement
सिर्फ इंसान ही नहीं परगट ने 8 मगरमच्छ भी पकड़कर वन विभाग को सौंपे. पर हादसे के बाद तैरना तो छोड़िये परगट सिंह अपने पैरों पर भी खड़ा नहीं हो सकता. लेकिन हादसे से बड़ा जख्म उन्हें उस सरकार और प्रशासन की रुसवाई से मिला ह जिसके लिए परगट सिंह ना जाने कितनी बार जान हथेली पर लेकर नहर में उतरे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
जिस पुलिस प्रशासन की मदद के लिए परगट सिंह अपनी जान दांव पर लगाता रहा वो मदद की बात तो कर रहा है लेकिन ज्यादा कुछ करने की बात बेईमानी है. मदद के नाम पर परगट सिंह को भले हर तरफ से मायूसी मिली हो. लेकिन जिंदगी बचाने का अपना काम वो आगे भी जारी रखना चाहता है, चाहे सरकारी मदद मिले या नहीं.
Advertisement