Advertisement
होमफोटोहरियाणाकुरुक्षेत्र
सावधान! इस मंदिर में दर्शन से महिलाएं हो जाती विधवा

सावधान! इस मंदिर में दर्शन से महिलाएं हो जाती विधवा, पुजारी पहले ही कर देते हैं आगाह

Edited by:
Agency:Local18
Last Updated:

आपने कई मंदिरों के बारे में सुना होगा. लोग अच्छे की कामना से भगवान के दर्शन के लिए जाते हैं. हालांकि, कई बार स्थानीय मान्यता भी आ जाती है. कई मंदिर या भगवानों को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हो जाती हैं. ऐसी ही एक मान्यता एक मंदिर को लेकर है. जिसको लेकर कहा जाता है महिला के यहां दर्शन करने से वो विधवा हो जाती हैं. ----

1/6
मान्यता किसी चीज को लेकर भी हो सकती है. फिर चाहे वो मंदिर हो या भगवान. कई बार मान्यता इतनी ज्यादा होती है लोग मना करने वाली जगह पर नहीं जाते हैं. ऐसे ही एक श्रापित मंदिर के बारे में आपको बता रहे हैं.
2/6
यह मंदिर महिलाओं के लिए श्रापित माना जाता है. इस मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता फैली हुई है कि इसमें भगवान के दर्शन से महिला विधवा हो जाती है.
3/6
यह मंदिर हरियाणा के कुरुक्षेत्र से 20 किलोमीटर दूर पिहोवा में है.सरस्वती तीर्थ पर भोलेनाथ के पुत्र कार्तिकेय का मंदिर है. बताया जाता है कि इस मंदिर के गर्भगृह में भगवान कार्तिकेय की पिंडी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/6
इस पिंडी को लेकर मान्यता है कि महिलाओं को इसके दर्शन नहीं करने चाहिए. मान्यता के अनुसार, इसके दर्शन से महिला सात जन्मों तक विधवा रहती है.
5/6
इस मंदिर की मान्यता को लेकर बाहर में एक भी बोर्ड भी लगाया गया है. इस बोर्ड पर मंदिर की मान्यता को लेकर जानकारी दी गई है. महिलाओं के मंदिर प्रवेश के समय भी स्थानीय पुजारी उनको इस मान्यता की जानकारी दे देते हैं.
6/6
उनको पहले ही बता दिया जाता है कि वो गर्भगृह के बाहर से ही कार्तिकेय महराज का आशीर्वाद लें. महिलाओं के अलावा छोटी बच्ची और नवजातों को भी गर्भगृह में प्रवेश करने नहीं दिया जाता है.