Advertisement
होमफोटोहरियाणाकुरुक्षेत्र
द ग्रेट खली ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, देखने के लिए उमड़ पड़े लोग

द ग्रेट खली ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, देखने के लिए उमड़ पड़े लोग

Last Updated:

द ग्रेट खली (The Great Khali) अमीन के निवर्तमान सरपंच पुनर्वसु और बलवान सिंह के साथ पीएचसी अमीन पहुंचे. यहां डॉक्टर दीपक की उपस्थिति में फार्मेसी ऑफिसर नरेश कुमार ने द ग्रेट खली को कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाई. खली ने 8 अगस्त को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की पहली डोज लगवाई थी.

1/5
कुरुक्षेत्र. WWE रेसलर द ग्रेट खली ने कोरोना से बचाव की दूसरी वेक्सीन कुरुक्षेत्र के गांव अमीन में लगवाई. इस मौके पर उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए. वहीं हॉस्पिटल के स्टाफ के साथ भी खली ने फोटो खिंचवाई.
2/5
बता दें कि द ग्रेट खली बुधवार को गांव अमीन निवासी बलवान सिंह के आवास पर आए हुए थे. बताया गया कि बलवान सिंह द ग्रेट खली के गनमैन रह चुके हैं. खली ने 8 अगस्त को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी.
3/5
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब दो बजे द ग्रेट खली अमीन के निवर्तमान सरपंच पुनर्वसु और बलवान सिंह के साथ पीएचसी अमीन पहुंचे. यहां डॉक्टर दीपक की उपस्थिति में फार्मेसी ऑफिसर नरेश कुमार ने द ग्रेट खली को कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाई.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/5
उन्होंने गाइडलाइन के अनुसार 30-35 मिनट इंतजार किया और लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरुक किया. उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन व्यक्ति के प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में बहुत कारगर है.
5/5
कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए आमजन जागरुक रहे तथा टीकाकरण करवा कर स्वयं को समय रहते सुरक्षित करें.