Advertisement
होमफोटोहरियाणाकुरुक्षेत्र
बिजली की झूलती तारों के छूने से ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

PHOTOS: बिजली की झूलती तारों के छूने से ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Last Updated:

Fire in Truck: ट्रक में लगी आग देखकर आसपास के लोगों व सड़क से गुजरते वाहन चालकों में भगदड़ मच गई. लोगों का आरोप है कि सूचना के बाद भी काफ देर तक बिजली निगम का कोई की कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जबकि हादसा बिजली निगम की लापरवाही के कारण हुआ है. लोगों ने बिजली निगम के प्रति रोष व्यक्त किया है.

1/5
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में बिजली की झूलती तारों को छूने से एक ट्रक में अचानक आग लग गई. गनीमत रही कि चालक ट्रक में आग लगते ही छलांग लगा दी. कुछ ही देर में ट्रक धूं-धूं कर जल गया.
2/5
लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी. आधे घंटे में ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया. भयंकर आग में ट्राला पूरी तरह से जल चुका था.
3/5
ट्राला चालक ने बताया कि वह सीधा सड़क पर चल रहा था. सामने से एक गाड़ी आ गई, उसने रास्ता देने के लिए ट्राले को साइड में लगाया. इस दौरान ट्राले की बाडी सड़क के किनारे लटक रही बिजली की तार छू गई और ट्रक में आग लग गई.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/5
चालक को आग का तब पता चला जब आग टायरों तक आ पहुंची. आग को देख तुरंत ट्राला चालक ने छलांग लगा दी.
5/5
सड़क के बीचों बीच ट्रक में लगी आग देखकर आसपास के लोगों व सड़क से गुजरते वाहन चालकों में भगदड़ मच गई. लोगों ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और फायर बिग्रेड को बुलाया. फायर बिग्रेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.