होमफोटोहरियाणाकुरुक्षेत्र
PHOTOS: हरियाणा का ये सरकारी स्कूल फाइव स्टार प्राइवेट स्कूलों को दे रहा मात
हरियाणा का ये सरकारी स्कूल फाइव स्टार प्राइवेट स्कूलों को दे रहा मात, देखें तस्वीरें...
Agency:News18Hindi
Last Updated:
Five star government school: इस स्कूल में स्लोगन की बजाय मैथ व साइंस फॉर्मूले, टेंस, संस्कृत, हिदी विषय से संबंधित चार्ट लगवाए गए हैं.
कुरुक्षेत्र. वैसे आम धारणा है कि सरकारी स्कूल का नाम सुनते ही लोगों के मन में स्कूल के कमरे की छत की टूटी कड़ी. खस्ताहाल टॉयलेट और मैदान में बड़ी-बड़ी घास की तस्वीर सामने आने लगती है. लेकिन अब ऐसा नहीं है. अगर किसी ने कुरुक्षेत्र जिला का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुर्तजापुर में आकर देखा है तो निश्चित ही उसकी सरकारी स्कूलों के प्रति राय अवश्य बदलेगी. (Photo: News18)
इस स्कूल की आज वर्तमान स्थिति देखी जाये तो यह स्कूल सुविधाओं में ही नहीं, बल्कि शिक्षा और खेलों में भी कई प्राइवेट स्कूलों को मात दे रहा है. (Photo: News18)
Advertisement
स्कूल के शिक्षकों का भी मानना है कि प्रिंसिपल वीरेंद्र वालिया की ऊंची सोच व मेहनत से स्कूल आज जिले के अति सुंदर एवं आधुनिक स्कूलों में से एक है. उन्होंने स्कूल में बच्चों की पढ़ाई या सिलेबस तक सीमित नहीं रखा. बल्कि स्कूल में बेहतर शिक्षा के साथ सुविधाओं पर भी बराबर ध्यान रखा है. (Photo: News18)
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
प्रिंसिपल वीरेंद्र वालिया ने बताया कि स्कूल के सभी अध्यापकों की एक कमेटी बनाई है. जिसमें वे समय-समय पर कमेटी की मीटिंग लेकर सुझाव लेते रहे हैं और बेहतर सुझावों को स्कूल में लागू करते रहे हैं. जिससे आज स्कूल का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से बेहतर आ रहा है. (Photo: News18)
वहीं सुविधाओं की ओर देखें तो भी स्कूल कई प्राइवेट स्कूलों को भी पीछे छोड़ रहा है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कूल में आने वाले लोग इसे सरकारी स्कूल नहीं, बल्कि टॉप सिटी का फाइव स्टार प्राइवेट स्कूल कहते हैं. (Photo: News18)
Advertisement
वहीं स्कूल को ब्यूटीफिकेशन के लिए ब्लॉक व जिले स्तर पर इनाम मिल चुके हैं. वहीं पिछले दो वर्षों से बोर्ड क्लास का रिजल्ट भी 100 प्रतिशत आ रहा है. सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में बच्चों में सामाजिक ज्ञान देने के लिए दीवारों पर स्लोगन लिखवाने पर ध्यान रहता है. (Photo: News18)