आठवीं की छात्रा का अपहरण करने वाले दो युवकों का ग्रामीणों ने मुंह किया काला, फिर...
Agency:News18 Haryana
Last Updated:
लोगों ने पहले रिश्ते में लड़की के मौसा लगने वाले आरोपी प्रीतम और उसके साथी नरेश की जमकर धुनाई की. इसके बाद दोनों के गले में जूतों का हार पहनाकर गांव में घुमाया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची.
धर्म नगरी कुरुक्षेत्र के झांसा गांव में ग्रामीणों ने दो युवका का मुंह काला करके उन्हें जूतों की माला पहनाकर घुमाया. दोनों युवकों पर 8वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण करने का आरोप है.
दोनों आरोपी युवकों में एक युवक छात्रा का रिश्ते में मौसा लगता है. बता दें कि युवक ने शनिवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा को दोस्त के साथ मिलकर अपहरण कर लिया था.
Advertisement
छात्रा की छोटी बहन ने शिक्षक को घटना की जानकारी दी थी. शिक्षक ने लड़की के परिजनों को फोन से सूचित किया. इसके बाद आरोपी फंसने के डर से लड़की को लेकर गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google