होमफोटोहिमाचल प्रदेशधर्मशाला
PHOTOS: सैनिक सम्मान से शहीद सपन का अंतिम संस्कार, साथ आए जवान भी नहीं रोक पाए आंसू
PHOTOS: सैनिक सम्मान से शहीद सपन का अंतिम संस्कार, साथ आए जवान भी नहीं रोक पाए आंसू
Agency:News18 Himachal Pradesh
Last Updated:
34 साल के सपन चौधरी पुंछ में हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गए हैं.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हिमस्खलन की चपेट आने से हिमाचल प्रदेश के कांग़ड़ा के शहीद लान्स नायक सपन चौधरी का तिरंगे से लिपटा शव शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव सिहाल पहुंचा. जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.
शहीद बेटे के शव को देख मां बिलख-बिलख कर रोने लगी. यह दृश्य देखकर शव के साथ आए जवान और वहां खड़े हर शख्स की आंखों से आंसू छलक आए.
Advertisement
परिजनों को गुरुवार को भारतीय सेना की यूनिट 40 आरआर से फोन आया था कि गुरुवार सुबह लांस नायक सपन चौधरी अपने एक अन्य साथी के साथ पुंछ के आगे गश्त पर थे. इस दौरान अचानक बर्फ के ल्हासे ने उन्हें चपेट में ले लिया और वह शहीद हो गए.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
दूसरे साथी की हालत ठीक बताई गई है. शहीद अपने पीछे दो बेटे और पत्नी छोड़ गया है. इस मौके पर एसडीएम फतेहपुर बलवान सिंह, डीएसपी जवाली ज्ञान चंद ठाकुर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.
दो महीने बाद ही मार्च में सपन चौधरी की चचेरी बहन की शादी है. सपन ने चाट्टा स्कूल से मैट्रिक की थी और 18 साल की उम्र में भर्ती हो गए थे.
Advertisement
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। हिमाचल प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|