मनाली विंटर कार्निवाल में देश और प्रदेश की संस्कृति की धूम, देखिये PHOTOS…
Agency:News18 Himachal Pradesh
Last Updated:
दो से छह जनवरी तक मनाली विंटर कॉर्निवाल चलेगी.
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली विंटर कार्निवाल में देश और प्रदेश की संस्कृति की धूम रही. मनुरंगशाला में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही तो वंही मनाली के मॉल रोड पर कुल्लवी नृत्य की झलक भी देखने को मिली.
मॉल रोड पर कुल्लवी नृत्य का पर्यटकों ने भी खूब आनन्द लिया. साथ ही नृत्य को अपने कैमरो में भी कैद करते देखे गए.
Advertisement
दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल, रमेश ठाकुर ने प्रस्तुति दी. एक से बढ़कर एक गीत गाकर दर्शकों नाचने पर मजबूर कर दिया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
स्टार नाइट में कलाकार कुमार साहिल, रमेश ठाकुर और अनिल सुर्यवंशी ने कहा कि वह आज जिस भी मुकाम पर है इसी स्टेज की देन है.
Advertisement
विंटर कार्निवाल में मॉल रोड पर विंटर क्वीन के लिए चुनी गई तीस लडकियों ने भी फलैश मॉब किया और मनाली की जनता को नशे से दूर रहने का संदेश दिय. लडकियों ने कहा कि यहां आकर उन्हें काफी मजा आ रहा है. विंटर क्वीन प्रतियोगिता का मुकाबला काफी मुश्किल होने वाल है. उन्हें काफी कुछ सीखने को मिल रहा है.
विंटर क्वीन की कोर्डिनेटर शालू घरसंगी ने बताया कि तीस लड़कियों ने फ्लैश मॉब के जरिये युवाओ को नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है.
Advertisement
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। हिमाचल प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|