Nda Full Form: क्या है एनडीए की फुल फॉर्म, यहां पर किसे और कैसे मिलती है नौकरी
Edited by:
Last Updated:
NDA Full Form: National Defence Academy (Nda एग्जाम) थलसेना, नौसेना और वायु सेना में जाने के लिए परीक्षा भी होती है.इसके अलावा नेशनल डिफेंस अकादमी जॉइंट डिफेंस सर्विस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भी है. यहां तीनों सेवाओं के कैडेटों को उनके संबंधित सेवा अकादमी में जाने से पहले ट्रेनिंग भी यहीं मिलती है.
NDA की फुल फॉर्म National Defence Academy (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) है. यह Indian Armed Forces (भारतीय सशस्त्र सेना) का जॉइंट डिफेंस सर्विस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट है. यहां तीनों सेवाओं थलसेना, नौसेना और वायु सेना के कैडेटों को उनके संबंधित सेवा अकादमी में जाने से पहले, एक साथ प्रशिक्षित (pre-commission training) किया जाता है. यूपीएससी द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के माध्यम से एनडीए के लिए सेलेक्शन होता है. प्रत्येक लिखित परीक्षा में लगभग 300,000 आवेदक परीक्षा देते हैं. आमतौर पर, इनमें से लगभग 10,000 छात्र साक्षात्कार तक पहुंचते हैं.
NDA एग्जाम Union Public Service Commission (UPSC) की ओर से साल में दो बार आयोजित किया जाता है. NDA एग्जाम की फुल फॉर्म National Defence Academy और Naval Academy Examination है. इसे शॉर्टकट में UPSC NDA एग्जाम भी कहा जाता है. यह नेशनल लेवल एग्जाम है. नेशनल डिफेंस अकादमी और नवाल अकादमी एग्जाम के जरिए इंडियन आर्मी, नेवी, एयर फोर्स में क्वालीफाइड कैंडिडेट्स की भर्ती की जाती है.
Advertisement
एनडीए के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया में चार मुख्य पहलू शामिल हैं जो आवेदकों को पूरा करने होते हैं. इन चार में Age Limit, Marital Status & Gender, नागरिकता, एजुकेशन क्वालीफिकेशन, Physical/ Medical क्वालीफिकेशन शामिल है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
एनडीए एग्जाम में लिखित परीक्षा और SSB Interview होता है. एनडीए 2023 परीक्षा में के लिए एलिजिबल और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. एनडीए फुल फॉर्म के अलावा, एनडीए पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न भी जानें. इसके लिए उम्र सीमा 16.5 से 19.5 तक है. इसके लिए कैंडिडेट्स 12वीं पास हो.
यदि कैंडिडेट Air Force और Naval Wings में जाना चाहता है तो 12वीं में Physics और Mathematics पढ़ा हो. महिला-पुरुष दोनों कैंडिडेट्स अनमैरिड हो.<br />लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं Paper 1 - Maths और Paper 2 - GAT. मैथ्स के पेपर में ये टॉपिक्स आते हैं- Algebra, Matrices And Determinants, Trigonometry, Analytical Geometry Of Two And Three Dimensions, Differential Calculus, Integral Calculus And Differential Equations, Vector Algebra, Statistics And Probability. गैट पेपर में इंग्लिश, GK, Physics, केमिस्ट्री, जनरल साइंस, इतिहास, Freedom Movement आदि टॉपिक आते हैं. .
Advertisement
जो एनडीए परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं और इसके सभी स्टेज को पास करते हैं, उन्हें उनकी एनडीए मेरिट सूची के आधार पर भारतीय सेना/नौसेना/वायु सेना में से एक में अधिकारियों के रूप में शामिल किया जाता है. एनडीए परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं. एनडीए परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग होती है.