Advertisement

इस घटना के बाद प्रियंका और रॉबर्ट में बढ़ी करीबी, फिर यूं किया प्रपोज

Last Updated:

इस तरह प्रियंका के करीब आए..और इस तरह हुई देश के सबसे बड़े सियासी परिवार में रॉबर्ट की शादी

1/8
प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार में बिजी हैं तो रॉबर्ट वाड्रा अपने कारोबार में. वैसे रॉबर्ट का आज जन्मदिन है. रॉबर्ट के जन्मदिन पर ये सवाल भी लाजिमी है कि मुरादाबाद में पीतल और आर्टिफिशियल जूलरी का कारोबार करने वाले परिवार का एक लड़का कैसे देश के सबसे बड़े सियासी परिवार का दामाद बन गया. आखिर उन्होंने उस लड़की से कैसे प्यार किया और फिर शादी के लिए प्रोपोज, जो बड़ी सुरक्षा के बीच हमेशा रहती थी या आती जाती थी.
2/8
ये लव स्टोरी करीब 25-26 साल पहले शुरू होती है. रॉबर्ट और प्रियंका दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल में पढ़ते थे लेकिन अलग अलग क्लासों में. रॉबर्ट की बहन मिशेल गांधी परिवार की बेटी की क्लासमेट थी. उसने एक दिन अपने भाई को प्रियंका से मिलाया. इसके बाद प्रियंका और रॉबर्ट से अक्सर मुलाकात होने लगी. पहली मुलाकात 86-87 के आसपास हुई. उस समय प्रियंका 13 साल की थीं तो रॉबर्ट 15-16 के आसपास.
3/8
इसके बाद अगले कुछ सालों में ये दोस्ती इतनी बढ़ गई कि रॉबर्ट अक्सर प्रधानमंत्री निवास जाने लगे. गांधी परिवार के लोग उनसे घुलमिल गए. प्रियंका और रॉबर्ट घंटों बातचीत करते रहते थे. ये ऐसी जगह थी जहां प्रियंका सुरक्षा गार्डों के बीच नहीं होती थीं और दोनों एक दूसरे को काफी समय दे सकते थे.
4/8
1991 में जब राजीव गांधी की चुनाव प्रचार के दौरान श्रीपेरांबुदुर में हत्या हुई, तब प्रियंका बहुत विचलित थी. भावनात्मक तौर पर वो बहुत टूट गईं थीं थी. ये ही वो समय था जब रॉबर्ट ने उन्हें भावनात्मक तौर पर संभालने का काम किया. वो उनके पास ज्यादा रहने लगे. इसने दोनों को फीलिंग के तौर पर कहीं ज्यादा करीब ला दिया.
5/8
1992 के दौरान जब एक दिन प्रियंका गांधी सुरक्षा के बीच रॉबर्ट से मिलने मुरादाबाद उनके घर पहुंचीं, तो पहली बार कयासों का बाजार गर्म हो उठा. तब ये कहा जाने लगा कि प्रियंका और रॉबर्ट में कुछ चल रहा है. रॉबर्ट का परिवार चूंकि ब्रासवेयर और आर्टिफिशियल ज्वैलरी का कारोबार करता था, लिहाजा रॉबर्ट जब भी दिल्ली आते थे, तब उनके लिए महंगी ज्वैलरीज लाते थे. जो प्रियंका को काफी पंसद भी आती थी.
6/8
1996 के आसपास रॉबर्ट जब एक दिन प्रियंका गांधी से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे तो उन्होंने उन्हें शादी के लिए प्रोपोज किया. ये बात सही है कि रॉबर्ट ये काम करने से पहले ना केवल प्रियंका का मन टटोल चुके थे बल्कि ये समझ चुके थे कि प्रियंका उनसे प्यार करती हैं. जब उन्होंने प्रियंका को प्रोपोज किया तो उनका रिस्पांस सकारात्मक था. हालांकि इसके बाद हल्की फुल्की अड़चनें जरूर सामने आईं. सोनिया ने अगर मुरादाबाद में रॉबर्ट के परिवार के बारे में जानकारी मंगवाई तो रॉबर्ट के पिता फिक्रमंद थे कि इतने बड़े परिवार में उनके बेटे को शादी करनी भी चाहिए या नहीं.
7/8
18 फरवरी 1997 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. दोनों की शादी मां सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ पर हिंदू रीति-रिवाजों से हुई. प्रियंका और रॉबर्ट के दो बच्चे भी हैं-मिराया वाड्रा और रेहान वाड्रा. पूरा परिवार गुड़गांव में साथ रहता है.
8/8
रॉबर्ट और प्रियंका की शादी को 18 साल हो चुके हैं. दोनों के अब दो बच्चे भी हैं-मिराया वाड्रा और रेहान वाड्रा. अब तक प्रियंका सियासत से दूर थीं लेकिन पहली बार वो कांग्रेस के चुनाव प्रचार में जोरशोर से कूद चुकी हैं. चर्चा है कि वो चुनाव भी लड़ सकती हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeknowledge
इस घटना के बाद प्रियंका और रॉबर्ट में बढ़ी करीबी, फिर यूं किया प्रपोज