होमफोटोलाइफ़हेल्थ & फिटनेस
PHOTOS:हर मर्ज की एक दवा-राम का नाम,मार्केट में आयी हेल्थ किट, हमेशा साथ रखें
PHOTOS : हर मर्ज की एक दवा-राम का नाम, मार्केट में आयी हेल्थ किट, हमेशा साथ रखें-पता नहीं कब हार्ट अटैक आ जाए
Agency:Local18
Last Updated:
कानपुर. अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनकर तैयार है. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होना है. पूरे देश में माहौल राममय है. हर जगह राम का नाम लिया जा रहा है. बीमारी-परेशानी में तो हमेशा ही हम भगवान राम को याद करते रहते हैं. अब राम के नाम पर दवाइयों की एक किट मार्केट में आ गयी है. (रिपोर्ट-अखंड प्रताप सिंह)
दिल का दौरा कब किसे और कहां पड़ जाए कहा नहीं जा सकता. कोरोना के बाद तो ये जान लेवा बन गया है. छोटी उम्र के लोगों की भी हार्ट अटैक से मौत हो रही है. दिल के रोगियों और दिल के दौरे बढ़ने पर डॉक्टर हों या आम जनता सभी की चिंता बढ़ गयी है. ऐसे में कानपुर का एक संस्थान उम्मीद की एक किरण जगा रहा है. यहां के ह्रदयरोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरज कुमार ने एक किट तैयार की है. इसका नाम राम किट रखा गया है.
हार्ट अटैक लोगों को कभी भी कहीं भी आ जाता है. होता ये है कि मरीज को जब तक अस्पताल ले जाते हैं या नजदीक के डॉक्टर से संपर्क करते हैं तब तक देर हो जाती है. इस किट का फायदा ये है कि इसमें वो दवाइय़ां रखी गयी हैं जो दिल का दौरा पड़ते ही मरीज को दी जाना चाहिए. अगर अटैक आते ही इस राम किट में रखी गयी दवाई मरीज को दे दी जाए तो उसकी जान बच सकती है. कुल मिलाकर बात ये कि अगर समय पर मरीज को सही इलाज मिल जाए तो उसकी जान बच सकती है.
Advertisement
<br />राम किट में तीन दवाएं रखी गयी हैं- इकोस्प्रिन, रोसुवस्तटिन, और सोर्बिट्रेट. हार्ट अटैक आने पर अगर ये तीनों दवाइयां मरीज को बिना देर किए दे दी जाएं तो उसकी जान बचाई जा सकेगी. अस्पताल में डॉक्टर यही दवा मरीज को देते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
नीरज कुमार लोगों को सलाह दे रहे हैं कि वो अपने घरों में यह दवाई रखें. जिसे भी सीने में दर्द उठे वो फौरन वो ये दवा खा लें फिर फौरन अस्पताल जाएं. इससे कई लोगों की जिंदगी बचायी जा सकती है. किट सिर्फ 5 से 7 रुपए में उपलब्ध है.
ये किट बनाने का सुझाव कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर नीरज कुमार का है. उन्होंने ही इसका नाम भगवान राम के नाम पर रखा है. उन्होंने ये नाम रखने के पीछे वजह बताई कि हमें कोई भी दिक्कत या परेशानी होती है तो हम भगवान राम का नाम लेते हैं. दवाओं का नाम याद करना आम लोगों के लिए कठिन है. इसलिए किट का नाम ही राम के नाम पर रख दिया. ताकि लोगों को ये नाम याद रहे और वो फौरन मेडिकल स्टोर जाकर इसे ले सकें.