Advertisement
होमफोटोलाइफ़फूड
बचा चावल फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल, बनाएं स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी नाश्ता

बच गया है चावल...फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल, बनाएं ये स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी नाश्ता

Edited by:
Agency:Local18
Last Updated:

Chhattisgarhi breakfast: घरों में अक्सर खाना बच जाता है. कभी चावल तो कभी रोटी ज्यादा हो जाती है. कुछ लोग तो इन्हें जानवरों को खिलाकर या कुछ व्यंजन बनाकर इस्तेमाल कर लेते हैं. वहीं कई लोग बचे भोजन को फेंक देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज हम आपको बचे हुए चावल से एक व्यंजन बनाने के बारे में बता रहे हैं. तो अगर आप के यहां चावल बच जाता है तो इसे फेंकने की जगह इससे आप अगली सुबह कई प्रकार का नाश्ता बना सकते हैं. छत्तीसगढ़ी भाषा में चावल को भात कहा जाता है. तो आज हम आपको बचे चावल की एक छत्तीसगढ़ी डिश बता रहे हैं. रिपोर्ट- लखेश्वर यादव

1/7
पहले तो इस बचे चावल को आप फ्राई कर बढ़िया चटपटा और टेस्टी नाश्ता तैयार कर सकते हैं. दूसरा इससे आप घुसका रोटी बना कर खा सकते हैं. यह रोटी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. तो चलिए आपको धुसका रोटी बनाने और चावल फ्राई करने की विधि बताते हैं.
2/7
धुसका रोटी (मोटी रोटी) बनाने के लिए चावल (भात) को हाथ से अच्छे से दबाकर मिला लें. उसके बाद उसमें चावल आटा डालें और स्वादनुसार नमक डालें. उसके बाद उसमें हल्का सा पानी डालकर इन सभी को एक साथ अच्छे से मिला लें. इसका ध्यान रखें कि ये ज्यादा गीला ना हो और न ही ज्यादा सूखा हो.
3/7
पूरी तरह मिल जाने के बाद गैस चालू कर तवा रखें. तवा गर्म होने के बाद उसमे तेल लगाएं. इसके बाद आटे की हल्की गीली लोई हाथ से लेकर तवे में डालें और तवे में गोल हल्की मोटी आकार में फैला दें. इसे ऊपर से ढक्कन से ढंक दें और हल्की आंच में सिंकने दें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/7
5 से 10 मिनट होने के बाद ढक्कन हटाकर रोटी के ऊपर तेल लगाएं और रोटी को पलट दें. रोटी को दूसरी तरफ भी सेंक लें. दोनों तरफ हल्की लाल होने तक रोटी की सिंकाई करें. बस छत्तीसगढ़ की स्वादिष्ट धुसका रोटी हो गई तैयार. इसे आप टमाटर की चटनी या सब्जी के साथ मजे लेकर खा सकते हैं.
5/7
सामग्री: चावल फ्राई बनाने के लिए सबसे पहली सामग्री पका हुआ चावल (भात), तेल, प्याज, हरी मिर्च, फल्ली दाना, आलू, हरी धनिया, हल्दी और नमक की जरूरत होगी.
6/7
चावल फ्राई की विधि: चावल फ्राई को पोहा जैसे बनाया जाता है. सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गरम करें. तेल अच्छे से गरम होने पर उसमें जीरा, हरी मिर्च, फल्ली दाना, कटा हुआ प्याज और कटा हुआ आलू डालें. सभी को हल्की आंच में सुनहरे रंग होने तक पकने दें और बड़ी चम्मच से उलट-पलट करते रहें.
7/7
इसके बाद चावल को उसके ऊपर डालें और उसमें हल्दी और स्वादानुसार नमक डालें और सभी को अच्छे से मिला दें. इसे थोड़े टाइम तक हल्की आंच में चलाएं. अब आपका नाश्ता चावल फ्राई (भात फ्राई) तैयार हो गया. इसे बहुत ही आनंद लेकर फैमली के साथ खा सकते हैं.