ये है फिल्म 'मर्दानी-2' का खूंखार विलेन, तस्वीरों में देखें इनका रियल लाइफ जलवा
Agency:News18Hindi
Last Updated:
जिन लोगों ने रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' देखी है उन्होंने खूंखार खलनायक पर भी ध्यान दिया होगा. फिल्मी पर्दे पर मासूम दिखने वाला वो हैवान और कोई नहीं बल्कि टीवी एक्टर विशाल जेठवा (Vishal Jethwa) हैं. सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में कोई भी अभिनेता रेपिस्ट की भूमिका निभाने के लिए तैयार नहीं हो रहा था. ऐसे में विशाल जेठवा ने इस किरदार को करने का साहस दिखाया. आइए तस्वीरों में देखते हैं कौन हैं विशाल जेठवा....
विशाल जेठवा एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सोनी टीवी के पूर्व धारावाहिक भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप से की थी.
Advertisement
इसके बाद विशाल जेठवा को महारक्षक आर्यन के लिए भी चुना गया जो जी टीवी पर प्रसारित हुआ था उस धारावाहिक में विशाल ने एक सहायक भूमिका निभाई थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
Advertisement