होमफोटोलाइफ़टिप्स एंड ट्रिक्स
Tips: मिनटों में बिना खर्च स्वेटर-जैकेट पर से हटेंगे रेशे, अपनाएं ये जुगाड़
Tips: मिनटों में बिना खर्च स्वेटर-जैकेट पर से हटेंगे रेशे, अपनाएं एक्सपर्ट का ये जुगाड़ टिप्स
Last Updated:
Tips and Trics: सर्दियों के ऊनी कपड़ों पर रेशे या फुंदियां जम जाना बहुत आम समस्या है, खासकर ऊनी स्वेटर, कार्डिगन, जैकेट और शॉल पर यह ज्यादा दिखाई देती हैं. लेकिन इन्हें घर पर ही आसानी से हटाया जा सकता है.
मजबूत पैकिंग टेप या ट्रांसपेरेंट टेप को ऊनी कपड़े, या स्वेटर में चिपका कर खींचे, या हाथ पर टेप लपेटकर कपड़े पर लगाकर खींचें, इससे कपड़ों, या ऊनी स्वेटर पर लगे सोफा-कवर और चादर के रेशे आसानी से टेप पर चिपककर निकल जाते हैं.
पुराने स्वेटर और जैकेट पर रेशे या जमा फुँदियों को निकालने के लिए रेजर से धीरे-धीरे शेव करें, ध्यान रहें कि बहुत हल्के हाथ से रेजर चलाएं ताकि ऊन या कपड़ा कटे नहीं. क्योंकि ज्यादा दबाने से कपड़ा उस जैकेट कट सकता हैं.
Advertisement
सर्दियों में ऊनी कपड़े,स्वेटर, या जैकेट साफ करने के लिए लिंक रिमूवर ब्रश सबसे आसान और सुरक्षित उपाय है, कुछ ही स्ट्रोक में स्वेटर, कंबल और सोफा कवर साफ हो जाते हैं. यह मार्केट में आसानी से मिल जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
स्वेटर, शॉल और जैकेट पर जमा छोटे छोटे रेशे एक नीचे की दिशा में कंघी करने पर उसके दाते के नीचे में फस कर आसानी से हट जाते हैं, इस तरीके से फुँदियाँ एक जगह इकट्ठी होकर बाहर निकलती हैं. इसके लिए कंघी घना दाते वाला होना चाहिए जो एकदम पास - पास में रहे.