Advertisement
होमफोटोलाइफ़नारी विशेष
क्‍या होता है पीरियड फ्लू? जानिए इसके लक्षण और उपाय

क्‍या होता है पीरियड फ्लू? महिलाएं क्‍यों ऐसी परेशानी से होती हैं दो-चार? जानिए इसके लक्षण और उपाय

Written by:
Last Updated:

period flu symptoms and remedies: क्या आपको पीरियड्स के दौरान उल्टी, चक्कर या सिरदर्द की समस्या होती है, मानों फ्लू हो गया हो? तो आप अकेली नहीं हैं. कई महिलाएं पीरियड्स के आसपास ऐसी समस्याओं से जूझती हैं. जिसे पीरियड फ्लू के नाम से भी जाना जाता है. हालांकि, यह असली फ्लू यानी कि इन्फ्लूएंजा नहीं है, और ना ही ये फैलता ही है.

1/5
वेबएमडी के मुताबिक, पीरियड फ्लू के लक्षण डिसमेनोरिया यानी पीरियड्स पेन में भी नजर आते हैं जिसे पीएमएस (प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम) कहा जाता है. माना जाता है कि पीरियड्स के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलाव इसका कारण हो सकते हैं. Image: Canva
2/5
दरअसल यह एक ऐसी समस्या है, जिसका सामना कई महिलाएं अपने पीरियड्स के दौरान या उससे पहले करती हैं. इसमें फ्लू जैसे लक्षण महसूस होते हैं. यह प्रोजेस्टरॉन और एस्ट्रोजन के स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण होता है. जिसकी वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है और शरीर में सूजन, थकान और अन्य लक्षण नजर आते हैं. Image: Canva
3/5
पीरियड फ्लू के लक्षण हर महिला में अलग हो सकते हैं. कुछ सामान्य लक्षणों की बात करें तो यह लक्षण पीरियड शुरू होने से 10 से 16 दिन पहले से दिख स‍कता है. इसके लक्षण हैं हल्का बुखार जैसा अहसास होना, जी मिचलाना, दस्त या कब्ज, चक्कर आना, उल्टी करना, थकान, सिरदर्द, ऐंठन, सूजन, कमर दर्द होना. Image: Canva
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/5
पीरियड फ्लू का मुख्य कारण हार्मोनल बदलाव हैं, खासकर मासिक धर्म चक्र के दौरान. बता दें कि प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन हार्मोन एक कैमिकल है जिसके बढ़ने से बुखार सा अनुभव होता है. यह बैक्टीरिया फंगल इंफेक्‍शन को रोकने और एंडीबॉडी को एक्टिव करने के लिए मैसेंजर का काम करता है. ऐसा होने पर बॉडी टेम्‍परेचर बढ़ने लगता है. इसकी वजह से ही मसल्‍स कॉन्‍ट्रैक्‍शन आते हैं और तमाम तरह के लक्षण दिखते हैं. Image: Canva
5/5
पीरियड फ्लू से राहत पाने के लिए कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं. जैसे खूब पानी पिएं, जिससे शरीर में तरलता बनी रहे और थकान कम हो, पर्याप्त नींद और आराम लें, जिससे शरीर को ऊर्जा मिले और इम्यून सिस्टम मजबूत रहे, गर्म पानी से स्नान करें, जिससे मांसपेशियों के दर्द और अकड़न को कम करने में मदद मिले, संतुलित आहार लें और डॉक्‍टर की सलाह पर ओवर-द-काउंटर दवाएं लें. Image: Canva