Advertisement
होमफोटोदेश
मुंबई में मराठों की बड़ी रैली, पाकिस्तान ने भी दिया समर्थन

मुंबई में मराठों की बड़ी रैली, पाकिस्तान ने भी दिया समर्थन

Last Updated:

आरक्षण सहित कई मांगों को लेकर मराठा समाज बुधवार को मुंबई में मूक मार्च निकालने जा रहा है.

1/5
आरक्षण सहित कई मांगों को लेकर मराठा समाज ने बुधवार को मुंबई में मूक मार्च निकाला. मार्च मुंबई के भायखला स्थित जीजामाता उद्यान से सुबह 11 बजे शुरू हुआ. आयोजकों ने दावा किया है कि इसमें 5-8 लाख लोग जुटे हैं.
2/5
बता दें कि मराठा मोर्चा को पाकिस्तान के मराठा कौमी इत्तेहाद संगठन ने भी समर्थन का ऐलान किया है. इसके प्रमुख मोहम्मद मराठा बुगटी ने कहा, इस लड़ाई में हम मराठा समाज के साथ हैं. पाकिस्तान में न्याय मिलता है तो भारत में क्यों नहीं मिलता.
3/5
मराठा मार्च के कारण शहर के कई इलाकों में जाम लगा हुआ है. इसके समर्थन में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे भी हैं और उन्होंने न्याय की उम्मीद की है. मोर्चे की सुरक्षा को लेकर पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं, मराठा क्रांति की तरफ से भी 10 हजार वालंटियर्स वहां लगाए गए हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/5
मराठा समाज में नौकरियों और शिरक्षा में आरक्षण के साथ-साथ एट्रोसिटी कानून में संशोधन करके इसके दुरुपयोग पर रोक की भी मांग कर रही है. उन्होंने मांग की है कि कृषि कर्ज माफ कर किसानों की आत्महत्या रोकी जाए और कृषि उपज को ज्यादा समर्थन मूल्य दिया जाए.
5/5
मराठा मोर्चा में शामिल होने के लिए देर रात से ही पूरे महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से लोग पहुंचे. परभणी, बीड, औरंगाबाद, सोलापुर, सांगली, सातारा, उस्मानाबाद सहित विदर्भ से लोग यहां पहुंचे. मराठा सुमदाय के लोग ट्रेन, निजी वाहन, ट्रक, टेंपो, बस यहां तक कि दोपहिया वाहनों पर सवार होकर मुंबई पहुंचे.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |