Advertisement
होमफोटोफोटो
गौ रक्षा से सड़क सुरक्षा तक! हाईवे पर संत समाज का टोल फ्री आंदोलन

ग्वालियर-भिंड राष्ट्रीय राजमार्ग 719: गौ रक्षा से सड़क सुरक्षा तक! हाईवे पर संत समाज का टोल फ्री आंदोलन

Last Updated:

Gwalior-Bhind National Highway 719: ग्वालियर-भिंड नेशनल हाईवे 719 को फोर/सिक्स लेन बनाए जाने की मांग को लेकर भिंड में संत समाज द्वारा आज टोल फ्री आंदोलन किया जा रहा है. चंबल संभाग के कई मठों और मंदिरों से संत, महंत और महामंडलेश्वर इस आंदोलन में शामिल हो रहे हैं, वहीं भूतपूर्व सैनिक, समाजसेवी और आम नागरिक भी समर्थन में उतरे हैं.

1/6
मौत का हाईवे बना NH-719
ग्वालियर-भिंड नेशनल हाईवे 719 पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और मौतों को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है. इसी को लेकर आज भिंड जिले में संत समाज के नेतृत्व में टोल फ्री आंदोलन किया जा रहा है.
2/6
आंदोलन में संत समाज उतरा
चंबल संभाग के कई मठों और मंदिरों से संत, महंत और महामंडलेश्वर इस आंदोलन में शामिल हो रहे हैं. अखिल भारतीय संत समिति के बैनर तले यह अभियान मानव जीवन और गौवंश की रक्षा के उद्देश्य से शुरू किया गया है.
3/6
हर वर्ग की भागीदारी
इस आंदोलन में भूतपूर्व सैनिक, समाजसेवी, किसान और आम नागरिक भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. सभी का एक ही मांग है-ग्वालियर-भिंड हाईवे को जल्द से जल्द फोर/सिक्स लेन बनाया जाए.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/6
आश्वासन मिला लेकिन काम नहीं हुआ
करीब 6 महीने पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में संतों की मुलाकात कराई गई थी, जहां हाईवे के चौड़ीकरण का आश्वासन दिया गया था. लेकिन अब तक धरातल पर कोई काम शुरू नहीं होने से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.
5/6
बरेठा टोल प्लाजा पर टोल फ्री आंदोलन
ग्वालियर–भिंड हाईवे सिक्स लेन बनाओ अभियान और गौ अभ्यारण की मांग को लेकर बरेठा टोल प्लाजा पर आज 29 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय टोल फ्री आंदोलन किया जा रहा है. अखिल भारतीय संत समिति के जिला अध्यक्ष कालीदास महाराज ने बताया कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और मर्यादा में रहेगा. मालनपुर टोल प्लाजा पर पीसी कर आगे के अखंड आंदोलन की घोषणा की जाएगी.
6/6
शांति और संयम की अपील
संत समाज ने आंदोलन में शामिल सभी लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है. कालीदास महाराज ने कहा कि यह अभियान सनातन संस्कृति के मूल मंत्र-मानव जीवन और गौवंश की रक्षा से जुड़ा हुआ है. जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि 5 जनवरी को दिल्ली में ग्वालियर-भिंड हाईवे को लेकर एक निर्णायक बैठक प्रस्तावित है. संत समाज ने साफ किया है कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा.