जून में पुष्कर यात्रा का बना रहे प्लान, इन प्रमुख मंदिरों को जरूर करें शामिल, यादगार रहेगा सफर
Last Updated:
गर्मी की छुट्टियां शुरू होने का ज्यादातर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. छुट्टियां शुरू होते ही कई लोग पुष्कर घूमने जाने का प्लान बना रहे है.ऐसे में अगर आप भी जून के महीने में पुष्कर जा रहे हैं तो पुष्कर के इन प्रसिद्ध मंदिरों को अपनी यात्रा में जरूर शामिल करें .
अगर आप जून के महीने में पुष्कर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पुष्कर का ब्रह्मा मंदिर आपके लिए एक अच्छा विकल्प है .यह भगवान ब्रह्मा, हिंदू सृष्टि के देवता को समर्पित मंदिरों में से एक है.
पुष्कर के मध्य स्थित नागपहाड़ी पर 4500 साल पुराना पांडेश्वर महादेव मंदिर है. यह मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है. यहां श्रद्धापूर्वक पूजा करने से सभी की मनोकामनाएं पूरी होती है .
Advertisement
सावित्री माता का प्राचीन मंदिर पुष्कर की रत्नागिरी पहाड़ी पर स्थित है. इस मंदिर पर पहुंचने के लिए 1000 सीढ़ियां चढ़कर जाना पड़ता है .यहां पर देशी और विदेशी दोनों प्रकार के लोग मंदिर घूमने के लिए आते है. मंदिर के प्रांगण से सनसेट का नजारा देखने लायक होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
पुष्कर में सबसे लोकप्रिय धार्मिक स्थलों में से एक, पुराना रंगजी मंदिर 150 साल पुराना है, जो भगवान रंगजी को समर्पित है. जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है. यह मंदिर सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है
पुष्कर अपने दर्शनीय स्थलों की वजह से बेहद प्रसिद्ध है. उन स्थलों में एक और नाम वराह मंदिर का आता है, जो शहर के मध्य में स्थित है. पुष्कर गौरवशाली राजवंशों और धार्मिक मंदिरों की भूमि होने के कारण, वराह मंदिर प्रमुख हिंदू भगवान, भगवान विष्णु के अवतार वराह को समर्पित है.
Advertisement
पुष्कर की घाटियों पर नौसर माता का अति प्राचीन मंदिर मौजूद है. इस मंदिर में माता 9 रूपों में विराजमान है. नौसर माता पुष्कर की रक्षा करती हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |