Advertisement
होमफोटोराजस्थानबाड़मेर
पहले दोस्ती फिर शादी...ऐसी है आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की कहानी

IAS Couple : पहले दोस्ती..फिर शादी, बेहद रोचक है आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की मुलाकात, जानें कहानी

Reported by:
Edited by:
Last Updated:

IAS Couple Love Story : 2015 बैच की टॉपर आईएएस टीना डाबी को कौन नहीं जानता. आइए आज जानते हैं कि टीना डाबी अपने पति आईएएस प्रदीप गवांड़े से कैसे मिली.

1/6
कहते है कि प्यार वह है जो अपने बीज को बोने के लिए ना तो जगह देखता है और ना हालात. आज हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि जिस वक्त कोविड की महामारी से देश लड़ रहा था उस वक़्त कोविड वॉरियर के रूप में काम करने वाले दो आईएएस पहले दोस्त बने और फिर जीवनसाथी.
2/6
यूपीएससी 2015 बैच की टॉपर आईएएस टीना डाबी अक्सर चर्चाओ में रहती हैं. फिलहाल वह पश्चिम राजस्थान के सरहदी बाड़मेर की जिला कलेक्टर हैं जबकि आईएएस प्रदीप गवाड़े जालौर जिला कलेक्टर है. देश की सुरक्षा के लिहाज से दोनों जिले संवेदनशील माने जाते हैं, जिस वक्त कोविड की महामारी से देश लड़ रहा था उस वक़्त कोविड वॉरियर के रूप में काम करने वाले दो आईएएस पहले दोस्त और फिर जीवनसाथी बन गए.
3/6
इस अनूठे प्रेम विवाह के चर्चे इसलिए भी होने थे क्योंकि इस प्रेम विवाह में जो दुल्हन बनी थी वह यूपीएससी टॉपर रह चुकी हैं. हम आज बात कर रहे हैं राजस्थान राज्य के सीमांत जिले बाड़मेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी और बाड़मेर के पड़ोसी जिले जालौर के जिला कलेक्टर ड़ॉ प्रदीप गवांडे के प्रेम विवाह की.
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/6
दोनों की दोस्ती सेहत के महकमें में काम करने के दौरान जयपुर में साल 2021 में हुई और दोनों ने साल 2022 में शादी के सात फेरों में बंधकर अपनी जिंदगी के प्यारे सफर की शुरुआत की है. टीना डाबी 2016 बैच की राजस्थान कैडर की अधिकारी हैं, जबकि ड़ॉ प्रदीप गवांडे 2013 बैच के.
5/6
टीना डाबी मध्यप्रदेश के भोपाल निवासी है. साल 2016 में वह राजस्थान कैडर की आईएएस ऑफिसर बन गई थीं. जबकि प्रदीप गवांडे महाराष्ट्र के लातूर जिले से हैं. डॉ. प्रदीप गवांडे ने सरकारी मेडिकल कॉलेज, औरंगाबाद से MBBS किया है. उन्होंने दिल्ली के कई टॉप हॉस्पिटल्स में काम किया है. इसके बाद दिल्ली में रहकर ही UPSC की तैयारी की और फिर IAS बन गए.
6/6
आईएएस टीना डाबी वर्तमान में बाड़मेर जिला कलेक्टर पद पर पदस्थापित है तो वही ड़ॉ प्रदीप गवाड़े जालौर जिला कलेक्टर है. नवो बाड़मेर अभियान शुरूकर प्रदेशभर में टीना डाबी ने सुर्खियां बटोरी थी वही बेटियों के लिए मरु उड़ान कार्यक्रम से भी काफी चर्चाओं में रही है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |