Gardening Tips: क्या आप जानते हैं... छत पर ड्रैगन फ्रूट की खेती से आप कम मेहनत में बढ़ा सकते हैं अपनी आय!
Last Updated:
छत पर ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए पौधों को भरपूर धूप मिलनी चाहिए और गर्मियों में विशेष देखभाल की जरूरत होती है. सर्दियों में इन्हें कम पानी देना चाहिए, क्योंकि ज्यादा पानी से जड़ें सड़ सकती हैं. समय-समय पर गोबर खाद डालना भी जरूरी है.
अगर आपको गार्डनिंग का शौक है, तो आप घर की छत पर फूलों के पौधों की बजाय ड्रैगन फ्रूट की खेती कर सकते हैं और घर बैठे अपनी आय बढ़ा सकते हैं. ड्रैगन फ्रूट का पौधा कैक्टस प्रजाति का होता है, जिसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती. इसे गमलों में आसानी से लगाया जा सकता है और छत पर पर्याप्त धूप मिलने से इसकी ग्रोथ अच्छी होती है. खास बात ये है कि यह पौधा 1-2 साल में फल देना शुरू कर देता है.
महेश शर्मा ने बताया कि छत पर खेती करते समय ध्यान रखें कि पौधों को भरपूर धूप मिले. गर्मियों में इन्हें विशेष देखभाल की जरूरत होती है. सर्दियों में इन्हें कम पानी देना चाहिए, क्योंकि ड्रैगन फ्रूट को ज्यादा पानी नहीं चाहिए, वरना जड़ें सड़ सकती हैं. समय-समय पर गोबर खाद डालें.
Advertisement
उन्होंने बताया कि ड्रैगन फ्रूट की खेती में लागत कम होती है. एक पौधे से हर साल 4-5 किलो फल मिल जाते हैं. अगर छत पर 10-15 पौधे लगाए जाएं, तो सालाना 50-60 फल मिल सकते हैं. इन्हें बाजार में बेचकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
महेश शर्मा ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट की बाजार में अच्छी डिमांड रहती है. सीजन के हिसाब से एक किलो फल की कीमत 300-500 रुपये तक होती है. ऐसे में छत पर खेती करके आप अपने परिवार की जरूरत पूरी कर सकते हैं और अतिरिक्त फल बेचकर आय भी प्राप्त कर सकते हैं.
यह खून बढ़ाने और प्लेटलेट्स को संतुलित रखने में मदद करता है. ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है. इसके अलावा पाचन शक्ति भी बेहतर बनाता है. नियमित सेवन से त्वचा में निखार आता है और शरीर स्वस्थ रहता है.
Advertisement
ड्रैगन फ्रूट की खेती करने वाले महेश शर्मा ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए बड़े गमले या ग्रो बैग का इस्तेमाल किया जा सकता है. मिट्टी में रेत, लाल मिट्टी और गोबर खाद मिलाना जरूरी है. पौधा बेलनुमा होने से इसे सहारा देने के लिए लकड़ी या लोहे की रॉड लगाएं. उन्होंने बताया कि सही सहारा मिलने से पौधा जल्दी फैलकर फल देता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |