Advertisement
होमफोटोखेलक्रिकेट
598 विकेट लेने के बाद तबिश खान को पाकिस्तान ने दिया मौका, 19 साल किया इंतजार

598 विकेट लेने के बाद तबिश खान को पाकिस्तान ने दिया मौका, 19 साल तक किया डेब्यू का इंतजार!

Last Updated:

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज तबिश खान (Tabish Khan) को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला है. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज की उम्र 36 साल, 146 दिन है.

1/5
नई दिल्ली. दुनिया का हर क्रिकेटर जब भी पहली बार मैदान पर उतरता है तो उसका ख्वाब देश के लिए क्रिकेट खेलना होता है. किसी क्रिकेटर का ये ख्वाब महज 16 साल की उम्र में भी पूरा हो जाता है वहीं कुछ खिलाड़ियों को सालों का इंतजार करना होता है. ऐसे ही क्रिकेटर हैं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज तबिश खान (Tabish Khan Debut), जिन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू का मौका मिला है. (फोटो-तबिश खान इंस्टाग्राम)
2/5
तबिश खान दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और वो पिछले 19 सालों से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं. 2002 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू करने वाले तबिश खान के नाम 598 विकेट हैं. इतने सालों तक लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब जाकर पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट ने उन्हें डेब्यू का मौका दिया है. (फोटो-तबिश खान इंस्टाग्राम)
3/5
बता दें तबिश खान पाकिस्तान की ओर से टेस्ट डेब्यू करने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. तबिश खान की उम्र 36 साल, 146 दिन है. पाकिस्तान के लिए साल 1955 में मिरान बख्श ने 47 साल, 284 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. उनसे पहले 1952 में आमिर 
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/5
इलाही ने 44 साल, 45 दिन की उम्र में पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू किया था. (फोटो-तबिश खान इंस्टाग्राम)<br />तबिश खान को शुक्रवार को पाकिस्तान के हेड कोच मिस्बाह उल हक ने टेस्ट कैप सौंपी. टेस्ट कैप मिलने के बाद तबिश खान भावुक दिखाई दिये. (फोटो-तबिश खान इंस्टाग्राम)
5/5
हरारे टेस्ट की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. पाकिस्तान ने इमरान बट्ट का विकेट जल्दी ही गंवा दिया वो महज 2 रन बना पाए लेकिन इसके बाद आबिद अली और अजहर अली ने खबर लिखे जाने तक अर्धशतक जड़ टीम को 100 रनों के पार पहुंचा दिया था. (फोटो-एएफपी)