Happy Birthday Baichung Bhutia: भारतीय फुटबॉल का पहला सुपरस्टार जिसने भारत में बदला इस खेल का रूप
Agency:News18Hindi
Last Updated:
भारतीय फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया (Baichung Bhutia) रविवार (15 दिसंबर) को 46 साल के हो गए
बाईचुंग भूटिया भारतीय फुटबॉल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शुमार हैं. 15 दिसंबर 2019 को बाईचुंग भूटिया 43 साल के हो गए. सिक्किम के रहने वाले भूटिया ने भारतीय फुटबॉल को नई पहचान दिलाई.
बाईचुंग भूटिया के माता-पिता सिक्किम में खेती करते थे. वह नहीं चाहते थे कि भूटिया खेलों में अपना करियर बनाए. हालांकि उनके पिता की मौत के बाद उनके चाचा कर्मा भूटिया ने उनके फुटबॉल खेलने का समर्थन किया.
Advertisement
<br />जब वह केवल नौ साल के थे तब उन्होंने फुटबॉल स्कॉलरशिप जीती थी जिसके बाद उन्हें गंगटोक में साई की ट्रेनिंग एकेडमी में जाने का मौका मिला. साल 1992 में उन्होंने बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड जीता और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा
Add News18 as
Preferred Source on Google
Preferred Source on Google
1999 में भूटिया ने इंग्लिश क्लब बरी के साथ करार किया और यूरोप क्लब के साथ करार करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने. उनकी कप्तानी में भारत ने तीन बार सैफ कप जीता, दो बार नेहरू कप और 2008 में एफसी चैलेंज कप जीता जिसके बाद भारत ने 1984 के बाद पहली बार एशिया कप खेला.
अपने 16 साल के करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा मैच खेले और 43 गोल किए जो उस समय अपने आप में एक रिकॉर्ड था.
Advertisement