Advertisement
होमफोटोमोबाइल-टेकऐप्स
ChatGPT से नहीं मिल रहे तेजी से जवाब? ट्राई करें देसी अल्टरनेटिव Chatsonic

ChatGPT से नहीं मिल रहे तेजी से जवाब? ट्राई करें देसी अल्टरनेटिव Chatsonic, टेक्स्ट के साथ इमेज भी करता है जनरेट

Written by:
Last Updated:

साल 2022 नवंबर में ChatGPT के सार्वजनिक होने के बाद से ये काफी तेजी से पॉपुलर हुआ. ये एक काफी पॉपुलर AI चैटबॉट है, जो कठिन से कठिन सवालों के भी जवाब मिनटों में देता है. वो भी लगभग इंसानी भाषा में. इसी वजह से लोग अब इसका काफी इस्तेमाल करने लगे हैं और ये प्लेटफॉर्म कई बार लोड हैंडल नहीं कर पाता. इसलिए इसका प्रीमियम वर्जन जारी किया गया है. लेकिन, हम यहां आपको इसके एक देसी अल्टरनेटिव के बारे में बताने जा रहे हैं.

1/5
tr ये मेड-इन-इंडिया प्लेटफॉर्म Chatsonic है. ये प्लेटफॉर्म Writesonic कंपनी का है, जिसके फाउंडर और सीईओ समायुं गर्ग हैं. ये एक दिल्ली बेस्ड कंपनी है. (Image-Writesonic)
2/5
Writesonic द्वारा डेवलप किया गया Chatsonic एक कन्वर्सेशनल AI चैटबॉट है. जो अब GPT-4 बेस्ड है. लेकिन, ये ChatGPT का एक बेहतर अल्टरनेटिव है. क्योंकि, इसमें Google भी इंटीग्रेटेड है. ऐसे में ये अप-टू-डेट लेटेस्ट इंफॉर्मेशन देता है. (Image-Writesonic)
3/5
आपको बता दें कि ChatGPT आपको केवल 2021 तक की जानकारियों के आधार पर जवाब देता है. Chatsonic में आपको गूगल से लेटेस्ट डेटा लेने के लिए एक अलग से टॉगल मिलता है. यानी इसके दिए जवाबों पर फैक्ट के लिए भी ज्यादा भरोसा कर सकते हैं. (Image-Writesonic)
Add News18 as
Preferred Source on Google
4/5
Chatsonic प्लेटफॉर्म की एक खास बात ये भी है कि ये कन्वर्सेशनल रिस्पॉन्स के अलावा टेक्स्ट इनपुट पर Dall-E की तरह इमेज भी जनरेट करता है. इस प्लेटफॉर्म पर रोजाना के 25 रिस्पॉन्स फ्री हैं और आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसका प्रीमियम प्लान भी ले सकते हैं, जिसकी शुरुआती कीमत 12.67 डॉलर है. ये वॉयस इनपुट भी एक्सेप्ट करता है. (Image-Writesonic)
5/5
Chatsonic के जरिए बहुत तेजी से SEO ऑप्टिमाइज्ड ब्लॉग्स, ads, ई-मेल्स और वेबसाइट क्रिएट किया जा सकता है. इसमें आपको ई-कॉमर्स प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन राइटिंग, ad कॉपी या YouTube डिस्क्रिप्शन लिखने के लिए अलग से सेक्शन मिल जाएगा. इसे जीमेल में भी ऐड किया जा सकता है, जिससे ये ई-मेल के रिस्पॉन्स भी जनरेट कर पाएगा. (Image-Writesonic)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।